पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवक संघ की बैठक में संगठित होने का आह्वान

स्वयंसेवक संघ की बैठक में संगठित होने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ की ओर से आगामी 11 जनवरी को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन पथ संचलन को लेकर जिला प्रचारक गोपाल भाई की मौजूदगी में शुक्रवार को स्थानीय धोराढाल स्थित संतोषी माता मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला प्रचारक गोपाल भाई ने देश में हावी हो रही शक्तियों से बचने के लिए हिंदू समाज को संगठित होने की बात कही। उन्होंने समाज को संगठित करने के लिए अधिकाधिक लोगों को संघ से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 11 जनवरी को आयोजित पथ संचलन में प्रत्येक हिंदू के घर से भागीदारी निभानी होगी। इस अवसर पर हरसन कुमार, राजूसिंह माली अशोकसिंह ओपावत को धोराढाल बस्ती प्रमुख और दिवाकर मत्तड़ हनुमान प्रसाद दवे को धोराढाल उप बस्ती प्रमुख नियुक्त किया गया। बस्तीपालक घनश्याम दवे ने बताया कि बस्ती को पांच भागों में बांटकर शंकर गहलोत, मसराराम, पारस मोदी, सुरेश मोदी, दिलीप माली, नरेंद्र सोनी, जयेश दवे, विजय कंसारा, तेराराम राहुल सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में दिनेश दवे, रतीराम गुप्ता, वचनाराम, भरत वैष्णव, अशोक दर्जी और मनोज दवे सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर (बालिका) शिशुवाटिका में बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई।

भीनमाल. आदर्शविद्या मंदिर में आयोजित स्वयंसेवक संघ की बैठक को संबोधित करते जिला प्रचारक। फाेटो| भास्कर