पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन भी जारी रहा छात्रों का धरना

तीसरे दिन भी जारी रहा छात्रों का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीके गोवाणी राजकीय कॉलेज में रिक्त पदों की मांग को लेकर आज फूकेंगे विधायक का पुतला

भास्करन्यूज | भीनमाल

स्थानीयजीके गोवाणी राजकीय कॉलेज में रिक्त पदों को भरवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रारंभ अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर करीब 2 बजे एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष कमलेश सियाक, ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण ढाका, दिनेश मांजू, दिनेश जाणी, आंबाराम देवासी, प्रवीण मेघवाल श्रवणसिंह राव सहित दर्जनभर कार्यकर्ता जुलूस के रुप में स्थानीय उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी केशव मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य, इतिहास, हिंदी, समाजशास्त्र, भूगोल, एबीएसटी, इएएफएम, व्यवस्था प्रबंध, रसायन शास्त्र, वनस्पति शासत्र, प्राणी शास्त्र अंग्रेजी के व्याख्याताओं सहित सहायक लेखाकार, वरिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, प्रयोगशाला सहायक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का भी पद रिक्त है। ऐसे में महाविद्यालय में अध्ययनरत करीब 1200 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में जाता नजर रहा है। ज्ञापन में महाविद्यालय का छात्रावास केंटीन शुरु करवाने, सड़क मरम्मत, पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था करवाने की मांग की। इससे पूर्व छात्रों ने उपखंड कार्यालय के समक्ष मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया। इस अवसर पर युकां के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवनारायण विश्नोई, पुखराज विश्नोई, गणपत ढाका, दिनेश जाणी, आंबाराम देवासी, गणेशाराम राणा, अशोक मांजू, चंदन मेहरा, प्रवीण मेघवाल, दीपक देवासी और नंदलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

एनएसयूआईकॉलेज अध्यक्ष भूख हड़ताल पर

कॉलेजमें रिक्त पदों को भरवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष कमलेश सियाक ने शुक्रवार से भूख हड़ताल प्रारंभ की। सियाक ने बताया कि जब तक मांगों पर अमल नहीं किया जाएगा, तब तक भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी। साथ ही आंदोलन को उग्र रूप प्रदान किया जाएगा।

किसानसंघर्ष समिति ने दिया समर्थन : राजस्थानकिसान संघर्ष समिति ने छात्रों की मांगों को जायज ठहराते हुए समर्थन की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष हरिराम खिलेरी ने बताया कि प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जो जनहित में नहीं है।

आजविधा