- Hindi News
- फर्जी दस्तावेज मामले में सख्त हुआ प्रशासन
फर्जी दस्तावेज मामले में सख्त हुआ प्रशासन
फर्जी दस्तावेज देकर भीनमाल के धुखाराम पुरोहित बन चुके है प्रधान
सख्ती
जिले में पंचायती राज चुनाव-2015 में शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की ओर से लगातार फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार सोनी ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को प्रमाणपत्रों की सत्यता के बारे में जांच कर इसकी रिपोर्ट 7 दिन में पेश करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात रहे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में नाम निर्देशन पत्र के साथ प्रत्याशियों की ओर से फर्जी दस्तावेज पेश करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।
शेष|पेज15
इसपरशनिवार 7 फरवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी ने जालोर, आहोर, सायला, बागोड़ा, भीनमाल, रानीवाड़ा, जसवंतपुरा, सांचौर चितलवाना उपखंड अधिकारियों को प्रमाणपत्रों की जांच करने के लिए पत्र भेजे हैं। जिसमें बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 के दौरान नाम निर्देशन पत्र के साथ गलत घोषणा पत्र, मिथ्या साक्ष्य प्रस्तुत करने की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच 7 दिन में पूरी कर जांच प्रतिवेदन कार्यालय को भिजवाएं।
30 जनवरी को प्रकाशित समाचार
पंचायती राज चुनाव-2015 में प्रत्याशियों की ओर से फर्जी दस्तावेज पेश करने को लेकर दैनिक भास्कर में लगातार समाचार प्रकाशित कर इस संबंध में प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। दैनिक भास्कर में 30 जनवरी को ‘बिना सत्यापित कॉपी ली आरओ ने’, 31 जनवरी को ‘शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर उठे सवाल’, 3 फरवरी को ‘2010 में 7 वीं, 2008 में 10वीं पास’, 4 फरवरी को ‘दो शैक्षणिक दस्तावेज, उम्र में 11 साल का अंतर’, 5 फरवरी को ‘स्कूली सर्टिफिकेट में उम्र कम हुई तो स्टांप पर बढ़ा दी 7 साल उम्र’, 7 फरवरी के अंक में ‘बन गए जनप्रतिनिधि अब सामने रहे फर्जी दस्तावेजों के मामले’जिसमें बताया कि नामांकन प्रक्रिया में कई स्तर पर अनियमितता बरतने के साथ प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान फर्जी दस्तावेज पेश किए।
जांच के दिए निर्देश
^पंचायतीराजचुनाव में प्रत्याशियों की ओर से फर्जी दस्तावेज पेश करने को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सभी उपखंड अधिकारियों को जांच के लिए निर्देश जारी किए है। ऐसे मामलों में एसडीएम जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। -जितेंद्र कुमार सोनी, जिला निर्वाचन अधिकारी, जालोर