पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के वन्नेसिंह बने जिला प्रमुख

भाजपा के वन्नेसिंह बने जिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद के जिला प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के वन्नेसिंह निर्वाचित हुए। जिला प्रमुख के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा के वन्नेसिंह को 25 कांग्रेस के जयंतीलाल को 6 वोट मिले। वन्नेसिंह जिला परिषद सदस्य के रूप में वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित हुए थे। कलेक्टर डॉ. जितेंद्रकुमार सोनी ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को शपथ दिलाई। जिला प्रमुख के मतदान को लेकर बीजेपी के जिला परिषद सदस्य अलग-अलग ग्रुप में पहुंचे। पहले ग्रुप में करीब 3 बजकर 18 मिनट पर भाजपा के 13 सदस्य पहुंचे। इसके दो मिनट बाद 3.20 बजे भाजपा से निर्विरोध चुनी गई सदस्य गिरधर कंवर के साथ 11 सदस्य जिला परिषद आए। इसके बाद सभा कक्ष में सभी सदस्यों ने मतदान किया।

सांसदने दी बधाई

जिलाप्रमुख निर्वाचित होने के बाद वन्नेसिंह सभी जिला परिषद सदस्यों के साथ भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचे। यहां जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने जिला प्रमुख वनेसिंह का माल्यार्पण कर जीत की बधाई दी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं नागरिकों के भी बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

(चुनावसंबंधी समाचार पेज 16 पर भी)...

अब तक ये रह चुके हैं जिला प्रमुख

1.मालमसिंह (रणसीगांव) 02.10.1959 से 08.02.1961

2. मालसिंह (रणसीगांव) 09.02.1961 से 25.02.1965

3. राजा श्री देवीसिंह (भाद्राजून) 26.02.1965 से 13.08.1973

मिश्रीमल चंदन (सांचौर)कार्यवाहक 13.08.1973 से 08.08.1977

प्रशासक (जिलाधीश) 09.08.1977 से 10.01.1982

4. मंगलसिंह (बडग़ांव) 11.01.1982 से 31.05.1984

बन्नेसिंह (बिछावाड़ी) कार्यवाहक 01.06.1984 से 22.09.1985

उपचुनाव- गणपतसिंह (सियाणा) 23.09.1985 से 10.07.1988

5. गणपतसिंह (सियाणा) 19.07.1988 से 19.07.1991

प्रशासक (जिलाधीश) 20.07.1991 से 09.02.1995

6. ठाकराराम चौधरी (भाटीप) 10.02.1995 से 09.02.2000

7. उकसिंह देवल (पहाड़पुरा) 10.02.2000 से 09.06.2003

नगराज पुरोहित (खिरोड़ी) कार्यवाहक 10.06.2003 से 08.09.2003

उपचुनाव- नारायणसिंह देवल (पहाड़पुरा) 09.09.2003 से 09.02.2005

8. मंजू मेघवाल (जालोर) 10.02.2005 से 09.02.2010

9. जसवंत कंवर (दासपां) 10.02.2010 से 07.02.2015

जिला प्रमुख के लिए चुनाव में भाजपा के वन्नेसिंह को 25 कांग्रेस के जयंतीलाल को 6 वोट मिले

कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने की अफवाह

भाजपासे वन्नेसिंह कांग्रेस से जयंतीलाल विश्रोई ने सुबह जिला प्रमुख के लिए आवेदन किए। कुछ देर बाद लोगों में कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीलाल के नामांकन वापस लेने की चर्चा रही। जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर इस संबंध में जानकारी लेना शुरु कर दिया। दोपहर 1 बजे नामांकन वापसी की अवधि पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी की ओर से स्वीकृत दोनों प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित करने के बाद इस अफवाह को विराम मिला।

तीन जने दूसरी बार बने जिला परिषद सदस्य

जिलाप्रमुख के नवनिर्वाचित बोर्ड में तीन सदस्य लगातार दूसरी जिला परिषद सदस्य चुने गए हैं। इस बार वार्ड 18 से निर्वाचित मंगलसिंह सिराणा, वार्ड 29 से गिरधर कंवर वार्ड 30 से निर्वाचित खेमराज देसाई लगातार दूसरे बोर्ड में प्रतिनिधित्व कर जिले के विकास में भूमिका निभाएंगे।

कांग्रेसके सदस्यों ने पहले किया मतदान

कांग्रेससे चुने गए 6 जिला परिषद सदस्य 3 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जिला परिषद पहुंचे। जिला प्रमुख प्रत्याशी जयंतीलाल के साथ सभी सदस्यों ने जिला प्रमुख चुनने के लिए मतदान किया।

मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी वनेसिंह को जिला प्रमुख घोषित किया गया जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया। इसके बाद कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने 3.56 बजे जिला प्रमुख को शपथ दिलवाई। शपथ दिलवाने के बाद कलेक्टर सहित उपस्थित जिला परिषद सदस्यों ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को बधाई दी।

विकास कार्यों को देंगे प्राथमिकता

^जिलेमें विकास कार्य करवाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। जिले में नर्मदा का पानी लाना, गांवों में सड़क निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए आमजन को जागरूक करने के साथ जोड़ा जाएगा। पार्टी को सहयोग करने के लिए जिले की जनता का आभार। -वन्नेसिंह, नवनिर्वाचित जिला प्रमुख

नाम - हनुमान प्रसाद

पार्टी - भाजपा

नाम - राजेश्वरी कंवर

पार्टी - भाजपा

नाम - पिंकी

पार्टी - भाजपा

नाम - जबरसिंह तूरा

पार्टी - भाजपा

नाम - रमिला देवी

पार्टी - कांग्रेस

नाम - टाबाराम

पार्टी - भाजपा

नाम - धुखाराम पुरोहित

पार्टी - भाजपा

नाम - संतोष भील

पार्टी - भाजपा

जालोर. चुनाव प्रक्रिया के बाद जिला प्रमुख वनेसिंह के साथ जिला परिषद सदस्य।