पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालोर महोत्सव में होगा लॉफ्टर चैलेंज, मिस मिस्टर जालोर कंपीटिशन भी

जालोर महोत्सव में होगा लॉफ्टर चैलेंज, मिस मिस्टर जालोर कंपीटिशन भी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महोत्सव में घोटा गैर रहेगी आकर्षण का केंद्र

राजस्थान पर्यटन विभाग तथा जालोर विकास समिति जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव में सांस्कृतिक प्रभाग के तहत विभिन्न तरह की 19 प्रतियोगिताएं होगी। इसी तरह खेलकूद के तहत पुरुष वर्ग में चार तथा महिला वर्ग में दो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी परमानंद भट्ट ने बताया कि महोत्सव में स्टेडियम मैदान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में मेहंदी,रंगोली, समूह नृत्य एकल गान जूनियर एवं सीनियर,वर्ग के अलावा समूह गान प्रतियोगिताएं होगी। इसी तरह विवाहित वर्ग के लिए एकल युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी के साथ स्वस्थ सुंदर शिशु, चित्रकला जूनियर सीनियर, फैंसी ड्रेस तथा लाफ्टर प्रतियोगिता से दर्शकों को गुदगुदाया जाएगा।

मिस्टरएंड मिस जालोर बेस्ट कपल : प्रतियोगितामें मिस्टर एंड मिस जालोर के अलावा बेस्ट कपल कंपीटिशन आकर्षण का केंद्र होंगे। शेष|पेज15

इसकेलिए सोमवार 9फरवरी को ऑडिशन होगा।



आर्ट गेलेरी के लिए फोटो आमंत्रित

भास्कर न्यूज. जालोर

जालोर महोत्सव में जालोर थू्र लेंसेज नाम से लगाई जाने वाली आर्ट गेलेरी में फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले फोटोग्राफरों से फोटो आमंत्रित किए गए हैं। गेलेरी समन्वयक सुदर्शन व्यास ने बताया कि सभी फोटो जालोर जिले के पर्यटन, धार्मिक, ऐतिहासिक प्राकृतिक स्थलों से संबंधित होने आवश्यक होंगे। महोत्सव के दौरान प्रोफेशनल फोटोग्राफर उमेश गोगना के निर्देशन में संभागियों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें फोटोग्राफी के टिप्स भी दिए जाएंगे।



***********

इसी तरह मंगलवार 10फरवरी को एकल समूह गायन जूनियर सीनियर तथा लॉफ्टर चैलेंज के लिए 11 को, समूह एकल नृत्य जूनियर सीनियर वर्ग के लिए शिवाजी नगर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल जालोर में सुबह दस बजे से ऑडिशन शुरु होगा। प्रभारी भट्ट ने बताया कि ऑडिशन के लिए रविवार8फरवरी सोमवार को ऑडिशन केंद्र पर आवेदन लिए जाएंगे। इसी तरह पुरुष वर्ग में वॉलीबाल, कबड्डी,सितोलिया रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं महिला वर्ग में सितोलिया रस्साकसी प्रतियोगिताएं होगी। खेलकूद कमेटी के सचिव चंदनसिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में किसी तरह का आयु बंधन नहीं हैं,किसी भी आयुवर्ग के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार 13फरवरी शाम पांच बजे तक स्टेडियम मैदान में टीमों की प्रविष्टियां ली जाएगी।