जालोर में पाथेय कण पाठक सम्मेलन आज
जालोर में पाथेय कण पाठक सम्मेलन आज
जालोर | आदर्शविद्या मंदिर भीनमाल रोड में रविवार को दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालोर की ओर से पाथेय कण पाठक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
संघ प्रचार प्रमुख दीपक व्यास ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में संघ प्रचारक ओमप्रकाश पाली विभाग के प्रचार प्रमुख तेजसिंह उपस्थित रहेंगे। वहीं भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बंशीलाल सोनी कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।