कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवड़ी में शनिवार को ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डा. रतनलाल उदेनिया की मौजूदगी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें आगामी 10 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित कर्मी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्र स्कूलों में डिबर्निंग-डे मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान डा. रतनलाल उदेनिया ने कर्मीनाशक दवाई पिलाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत एक से पांच वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों छह से उन्नीस वर्ष के बच्चों को विद्यालयों में दवाई पिलाई जाएगी। इस अवसर पर डा. रविंद्र परमार, गणेशाराम चौधरी, माधवलाल परमार, मुन्नी चौधरी, छगनाराम सुथार, लता आचार्य दुर्गा सिंघवी आदि मौजूद थे।
भीनमाल. कार्यशालामें उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।