पैदल जत्था मुकाम के लिए रवाना
भीनमाल | मुकाम(नौखा) में आयोजित गुरु जंभेश्वर मेले में भाग लेने के लिए 24 यात्रियों का जत्था पैदल रवाना हुआ। विश्नोई छात्र संघ के अध्यक्ष भजनलाल मांजू देवेंद्र जांगू के नेतृत्व में 24 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार शाम मुकाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान विश्नोई समाज के अग्रणी पुनमचंद विश्नोई, गणपत सियाक, ओमप्रकाश मांजू, दिनेश मांजू, प्रकाश, पप्पू विश्नोई, ओमप्रकाश विश्नोई सुरेश मांजू ने विदाई दी।