- Hindi News
- शिविर के दूसरे दिन 860 लोगों को आयुर्वेदिक काढा पिलाया
शिविर के दूसरे दिन 860 लोगों को आयुर्वेदिक काढा पिलाया
स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्थानीय आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन शनिवार को 860 लोगों को आयुर्वेदिक काढा निशुल्क पिलाया गया। वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी हंसराज मीना ने बताया कि दानदाता राजेश भंवरलाल कानूनगो के आर्थिक सहयोग से आयोजित शिविर के दूसरे दिन भी अलसुबह से देर शाम तक काढा पीने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। शिविर के दौरान करीब 860 लोगों को काढा पिलाकर उसके लाभों से अवगत करवाया गया। शिविर में डा. जयप्रकाश गोयल डा. मुकेश परमार ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वाइन फ्लू के लक्षणों बचाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश कानूनगो, मिश्रीमल मेहता मेलनर्स सामतीराम आदि भी मौजूद थे। इसी प्रकार राउप्रावि मगावा (जुंजाणी) में छात्र-छात्राओं को आयुर्वेदिक चिकित्सक लालप्रतापसिंह के मार्गदर्शन में काढा पिलाकर स्वाइन फ्लू के लक्षण बचाव की जानकारी दी गई। इस अवसर पर तलकाराम, परबतसिंह, लाखाराम, रेखाराम, कलमेश कुमार, सुरेश कुमार, देवाराम पुरोहित और गेनाराम सहित कई जने मौजूद थे।
जालोर| स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में सर्दी, जुकाम, सरदर्द, गले में खराश से पीडि़त मरीजों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. हरज्ञानसिंह ने बताया कि 5 फरवरी से अस्पताल में आने वाले मरीजों को नियमित रूप से काढ़ा पिलाने के साथ उन्हें बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद की क्वाथ धारणा के अनुसार कुटकी चिरायता, सौंठ, गिलोय, गोजिव्यादि क्वाथ, गुलबनफ्सा, मधुयस्टि और शर्करायुक्त यह काढा स्वाइन फ्लू के दुष्प्रभाव को कम करने में कारगर हैं।
सायला| राजकीयसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया। अभियान का शुभारंभ उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु ने एक बच्चे को काढ़ा पिलाकर किया। इस दौरान बीसीएमओ डॉ. राजूमल, चिकित्सा अधिकारी जयंतीलाल मीणा, आयुर्वेद चिकित्सक मितुल मंडा, मेलनर्स रतनसिंह राठौड़ मौजूद थे।
स्वाइनफ्लू से बचाव को लेकर पिलाया काढा
जसवंतपुरा | क्षेत्रके कलापुरा गांव के आयुर्वेदिक अस्पताल में शनिवार को 370 लोगों को आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भीवाराम ने बताया कि दानदाता नारायणलाल हंसाजी सरकार के आर्थिक सहयोग से स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें तीन दिन तक ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक काढा पिलाया जाएगा। चिकित्सक भीवाराम ने बताया कि काढा स्वाइन फ्लू तथा घुटनों का दर्द, सिर दर्द सर्दी से बचाव में लाभदायक है। इस मौके अध्यापक राजेन्द्र, पारस, श्रवण, नारायण, दिनेश ने सहयोग किया।
भीनमाल. शिविर के दूसरे दिन काढा पीने के लिए उमड़े लोग।