भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा
भीनमाल | भाजपाप्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन ने शनिवार को जालोर जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि आहोर मंडल अध्यक्ष पद पर लालाराम देवासी, जालोर शहर में प्रकाश नागर, जालोर ग्रामीण में हनुवंतसिंह देवड़ा, सायला मंडल में तख्तसिंह तालियाना, जसवंतपुरा में छगनलाल पुरोहित देलवाड़ा, सांचौर नगर में प्रकाश धारीवाल, सांचौर ग्रामीण के लिए दुर्गाराम चौधरी तथा चितलवाना मंडल में महेंद्रसिंह झाब को मनोनीत किया गया हैं। जिलाध्यक्ष जैन के अनुसार सभी नव मनोनीत अध्यक्ष सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, जिला सह संयोजक, विधायक तथा प्रदेश पदाधिकारी को जयपुर मुख्यालय पर बिड़ला ऑडिटोरियम में सोमवार सवेरे11 बजे आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेने जयपुर जाना अनिवार्य है।