नशामुक्ति परामर्श शिविर आज
भीनमाल | एसबीनाहर चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल की ओर से रविवार को सवेरे 10 से सांय 3 बजे तक अस्पताल में मस्तिष्क, मनोरोग नशामुक्ति परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिरदर्द, माइग्रेन, अनिद्रा, तनाव, अवसाद, उन्माद, मिर्गी रोग नशे की लत के ईलाज के लिए परामर्श दी जाएगी।
शिविर के व्यवस्थापक चंदनसिंह राजपूत ने बताया कि शिविर में मनोचिकित्सक डा. अरविंद बारड़ की ओर से सेवाएं दी जाएगी।