पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्दलीय खेमे में नजर आए कांग्रेस के सातों सदस्य

निर्दलीय खेमे में नजर आए कांग्रेस के सातों सदस्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी मार्कशीट देकर नामांकन पेश करने वाला प्रत्याशी अब बन गया भीनमाल का प्रधान

भीनमाल प्रधान पद पर भाजपा के कद्दावर नेता धुखाराम पुरोहित भाजपा से ही बागी और निर्दलीय उम्मीदवार रमेश राजपुरोहित के बीच हुए मुकाबले में धुखाराम पुरोहित तीन वोट से विजयी रहे। जबकि प्रधान पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस की भूमिका शून्य नजर आई थी। भीनमाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे युकां लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऊमसिंह राठौड़, पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह पर्यवेक्षक नदारद नजर आए। कांग्रेस की तरफ से तो प्रधान पद के लिए जोड़तोड़ की गई और ही नामांकन पत्र भरा गया। कांग्रेस के निर्वाचित सातों पंचायत समिति सदस्य निर्दलीय उम्मीदवार रमेश राजपुरोहित के खेमे में नजर आए।

यूंचला मतदान का क्रम

मतदानके दौरान सर्वप्रथम निर्दलीय उम्मीदवार रमेश राजपुरोहित भाजपा सदस्य समेराराम भील ने करीब 3.04 बजे पंचायत समिति के पिछले दरवाजे से प्रवेश किया। इसके बाद निर्दलीय माया देवी 3.27 बजे पार्षद मफीदेवी के साथ मतदान स्थल पहुंची। 3.35 बजे कांग्रेस के रुपाराम विश्नोई, नरिंगाराम नरपतराम ने मतदान किया। इसके बाद कांग्रेस की बर्मादेवी, अंतर देवी, राज कुमारी ज्योति कंवर ने करीब 3.57 बजे मतदान स्थल पहुंचकर मतदान किया। वहीं भाजपा की तरफ से विधायक पूराराम चौधरी भाजपा सदस्य संगीता विश्नोई को 4.03 बजे मतदान स्थल पर लेकर आए। संगीता के मतदान के बाद राखीकंवर दासपां, नंदकिशोर दवे, किस्तुराराम प्रजापत, धुखाराम पुरोहित, गेनाराम चौधरी, हुआदेवी, जनतादेवी, करुणा कंवर, सरोजबाला पुरोहित, अनिता देवी, राजू देवासी हरीश मेघवाल ने मतदान किया। मतदान के दौरान दोनों गुटों के सदस्यों को देखने और परिणामों को लेकर पंचायत समिति कार्यालय के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

समर्थकों ने शहर में निकाला विजयी जुलूस

परिणामकी घोषणा के बाद नवनिर्वाचित प्रधान धुखाराम पुरोहित का विधायक पूराराम चौधरी सहित अन्य समर्थकों की ओर से बधाई देकर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद शहर में विजयी जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर विधायक चौधरी के निवास पहुंचा। जुलूस के दौरान पुराहित का जगह-जगह शहरवासियों ने स्वागत किया। मतदान के दौरान कानून शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी अशोक आंजणा बागोड़ा थानाधिकारी गुमानाराम के नेतृत्व में बड़ी तादाद में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

भीनमाल. परिणामकी घोषणा के बाद सड़क पर खुशी जताते समर्थक।