- Hindi News
- दो जिलाें में बहुमत भाजपा का, प्रमुख कांग्रेस के बने
दो जिलाें में बहुमत भाजपा का, प्रमुख कांग्रेस के बने
जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। भाजपा के 21 और कांग्रेस के 12 जिला प्रमुख बने। नागौर अलवर में बहुमत के बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर भाजपा सदस्यों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया। झुंझुनूं में बराबर-बराबर सीटें हासिल करने के बावजूद कांग्रेस ने निर्दलीय की मदद से प्रमुख की सीट अपने कब्जे में कर ली। प्रदेश में 295 पंचायत समितियों में से रात 9 बजे तक 271 के परिणाम घोषित किए गए। इनमें भाजपा 149 और कांग्रेस 107 प्रधान बनाने में कामयाब हुई। बसपा का भी एक प्रधान धौलपुर के सैंपऊ में चुना गया। निर्दलीय अन्य के 14 प्रधान बने। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से आगे निकल गईं। प्रदेश में 152 महिला और 119 पुरुष प्रधान चुने गए हैं। नागौर में जिला परिषद की 47 सीटों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 22 सीटें मिली थी। लेकिन कांग्रेस ने यहां भाजपा के वोटों में सेंध लगाई और अपना प्रमुख बनाने में कामयाब रही। भाजपा के तीन सदस्यों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की सुनीता को 26 वोट मिले।
शेष| पेज 4
पाली में प्रेमाराम, सिरोही पायल जालोर में वन्नेसिंह बने जिला प्रमुख
पाली/सिरोही/जालोर.पाली में भाजपा के प्रेमाराम चौधरी को जिलाप्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिला परिषद में कांग्रेस का एकमात्र प्रत्याशी सामान्य वर्ग का जीतने और जिलाप्रमुख का पद ओबीसी वर्ग का होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन किया गया। पाली जिले की सभी दस पंचायत समितियों में भाजपा के ही प्रधान निर्वाचित हुए हैं, जिनमें से पांच पंचायत समितियों में तो कांग्रेस की ओर से किसी ने नामांकन भी दाखिल नहीं कराया। इसके चलते रायपुर में भाजपा की शोभा चौहान, मारवाड़ जंक्शन में सुमेरसिंह कुंपावत, देसूरी में भैराराम मीणा, रोहट में रश्मिसिंह तथा बाली में कपूराराम मेघवाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसी तरह पाली में भाजपा के श्रवण बंजारा, जैतारण में रसाल कंवर, सोजत में गिरजा कंवर और सुमेरपुर में राजेंद्रसिंह कोलीवाड़ा को प्रधान पद पर निर्वाचित किया गया। सिरोही में भाजपा की पायल परसरामपुरिया जिला प्रमुख निर्वाचित की गई हैं। उन्हें 15 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की नीलकमल को 6 वोट ही मिले। इसी तरह जिले की पांच पंचायत समितियों में दो पर कांग्रेस और दो पर निर्दलीय प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि महज एक स्थान पर भाजपा का प्रधान निर्वाचित हुआ। शेष| पेज 4
यहांसिरोही में निर्दलीय पूजा कंवर, रेवदर में निर्दलीय पूंजाराम, पिंडवाड़ा में भाजपा की टीपू गरासिया, आबूरोड में कांग्रेस के लालाराम गरासिया शिवगंज में कांग्रेस के जीवाराम आर्य प्रधान पद पर निर्वाचित किए गए हैं।
जालोर में भाजपा के वन्नेसिंह होंगे जिला प्रमुख
जालोर में जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा के वन्नेसिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 25 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जयंतीलाल को 6 वोट ही मिले। इधर, यहां आठों पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में सात स्थानों पर भाजपा एक स्थान पर कांग्रेस का प्रधान निर्वाचित हुआ है। जालोर पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा की संतोष भील, भीनमाल में भाजपा के धुखाराम पुरोहित, रानीवाड़ा कांग्रेस की रमीला देवी, सांचोर में भाजपा के टाबाराम मेघवाल, सायला में भाजपा के जब्बरसिंह, जसवंतपुरा में भाजपा की पिंकी कुमारी, आहोर में भाजपा की राजेश्वरी कंवर चितलवाना में भाजपा के हनुमानप्रसाद निर्वाचित हुए हैं।
18 महिलाएं जीतीं
महिलाओंके लिए 16 सीटें रिजर्व थीं। लेकिन 18 महिलाएं जिला प्रमुख बनीं। कांग्रेस की 10 भाजपा की आठ।
5 जिला प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
अजमेर,झालावाड़, पाली राजसमंद में भाजपा और जैसलमेर में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित।
भाजपा पांच साल में 13 कदम आगे
पिछलेपंचायत चुनाव में भाजपा के आठ जिला प्रमुख चुने गए थे, लेकिन इस बार 21 चुने गए। उधर, कांग्रेस के 12 जिला प्रमुख चुने गए। कांग्रेस को 12 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। पिछली बार बूंदी से निर्दलीय जिला प्रमुख चुने गए थे। यह सीट अबकी कांग्रेस के खाते में गई। कांग्रेस ने भाजपा से सवाई माधोपुर, कोटा नागौर जिला प्रमुख की सीट छीन ली है। यहां भाजपा के जिला प्रमुख थे।
पूरीसूची पेज 9
वंदना नोगिया, अजमेर, भाजपा
पायल परसरामपुरिया भाजपा, सिरोही
पूनाराम चौधरी, भाजपा, जोधपुर
वन्नेसिंह
भाजपा, जालोर
मूलचंद मीणा, भाजपा, जयपुर
शांतिलाल मेघवाल, उदयपुर, भाजपा
प्रेमाराम चौधरी, भाजपा, पाली
भाजपा को 149, कांग्रेस को 107 की प्रधानी