पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सायला : लाखाराम बने उप प्रधान

सायला : लाखाराम बने उप प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7 पंस में उपप्रधान भी भाजपा के बने

भीनमाल : प्रजापत 9 वोट से जीते

भीनमालपंचायत समिति के उप प्रधान पद पर भाजपा के किस्तुराराम प्रजापत 9 मतों से विजयी घोषित हुए। प्रजापत ने भाजपा के बागी नंदकिशोर दवे को पराजित किया। उपप्रधान चुनाव को लेकर पंचायत समिति सदस्य किस्तुराराम प्रजापत की ओर से नामांकन दाखिल करने के बाद टिकिट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के ही नंदकिशोर दवे ने निर्दलीय के रुप में नामांकन दाखिल किया।

नाम वापसी के दौरान विधायक पूराराम चौधरी, प्रधान धुखाराम पुरोहित, पूर्व प्रधान मुरारदान चारण, मंडल अध्यक्ष जालमसिंह सोलंकी, रंगाला सरपंच ठाकराराम जाट और धनसिंह कावतरा की ओर से समझाइश का प्रयास किया गया, लेकिन दवे ने पार्टी पदाधिकारियों पर उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाकर चुनाव मैदान से हटने से इंकार कर दिया। मतदान के दौरान पंचायत समिति सदस्य बर्मा देवी, नंदकिशोर दवे, माया देवी, धुखाराम पुरोहित, किस्तुराराम प्रजापत, समेराराम, राखी कंवर, नरपतराम, संगीता विश्नोई, रमेश पुरोहित, अंतर देवी, गेनाराम चौधरी, सरोजबाला, जनता देवी, हुआ देवी, हरीश कुमार, राजू देवासी, अनीता देवी, करुणा कंवर, रुपाराम ज्योति कंवर सहित 23 में से 21 सदस्यों ने मतदान किया। जबकि कांग्रेस से राजकुमारी नरिंगाराम के भाग नहीं लेने की वजह से 5 बजे तक इंतजार करने के बाद निर्वाचन अधिकारी महेंद्रसिंह राठौड़, तहसीलदार विशनाराम देवड़ा विकास अधिकारी प्रदीप मायला की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। जिसमें भाजपा के किस्तुराराम प्रजापत को 15 निर्दलीय नंदकिशोर दवे को 6 मत मिले। जिस पर निर्वाचन अधिकारी की ओर से उप प्रधान पद पर किस्तुराराम प्रजापत को 9 मतों से विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद विजयी प्रत्याशियों की ओर से बाजार में विजयी जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों ने भाग लिया।



इस अवसर पर पूर्व सरपंच विरेंद्रसिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

परिणाम के बाद विधायक ने दवे को पहनाई माला

करीब 5.15 बजे निर्वाचन अधिकारी राठौड़ की ओर से परिणाम की घोषणा के बाद विधायक पूराराम चौधरी, प्रधान धुखाराम पुरोहित उप प्रधान किस्तुराराम प्रजापत ने भाजपा के बागी नंदकिशोर दवे को माला पहनाकर गले लगाया।

जसवंतपुरा | पंचायतसमिति के उपप्रधान चुनाव में राजपुरा की मधुबाला कंवर को निर्विरोध उपप्रधान घोषित किया गया है। चुनाव को लेकर सवेरे 11 बजे तीन नामांकन दाखिल हुए। इस दौरान गोमती चौधरी ने भाजपा और निर्दलीय से एक-एक मधुबालाकंवर देवल ने भाजपा से एक नामांकन दाखिल किया। दोपहर एक बजे विधायक नारायणसिंह देवल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भैरूदान चारण की समझाईश पर गोमतीदेवी चौधरी ने दोनों नामांकन वापस लिए। जिसके बाद मधुबालाकंवर को निर्विरोध उपप्रधान विजयी घोषित किया गया। इसके बाद विधायक, मंडल उपाध्यक्ष, राजुसिंह राजपुरा, भंवरसिह राजपुरा पनेसिंह राजपुरा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला।

रानीवाड़ा में खंगारराम होंगे उप प्रधान

रानीवाड़ा| पंचायतसमिति के उपप्रधान की सीट को लेकर रविवार को चुनाव संपन्न हुए। सवेरे 10 बजे कांग्रेस प्रत्याशी खंगाराराम पुरोहित डूंगरी तथा बीजेपी के अशोककुमार पुरोहित ने नामांकन दाखिल किया। वहीं मतदान के दौरान कांग्रेस तथा बीजेपी प्रत्याशी वोट देने पहुंचे। मतगणना के बाद शाम 4.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी पुरोहित 1 मत से विजयी घोषित किए गए। चुनाव को लेकर पंचायत समिति के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। शाम के 5 बजे तक उप प्रधान के नतीजे के इंतजार में लोग बैठे रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं आरएसी का भारी मात्रा में जाब्ता भी तैनात रहा। उपप्रधान पद पर खंगाराराम के विजयी होने पर उनके साथ प्रधान रमीला देवी, पूर्व विधायक रतन देवासी राघवेंद्रसिंह सहित कई जनप्रतिनिधि तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपप्रधान को बधाई दी।

संगीता प्रजापत बनी निर्विरोध उपप्रधान

सांचौर| पंचायतसमिति में उप प्रधान को लेकर रविवार को हुए चुनाव में भाजपा की संगीतादेवी प्रजापत को निर्विरोध चुना गया। इस दौरान कांग्रेस की ओर से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। भाजपा की ओर से उप प्रधान के लिए करीब साढ़े दस बजे प्रजापत ने नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, दिनेश पुरोहित दांतिया, प्रकाश ऐडवोकेट भीमाराम चौधरी साथ थे। पंचायत परिसर में भाजपा नेताओं के अलावा कोई कांग्रेस नेता नजर नहीं आया। उपप्रधान बनने के बाद संगीता देवी प्रजापत का कार्यकर्ताओं ने गुलाल एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी के आवास पर जाकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।

झाब में प्रधान का स्वागत करते ग्रामीण।

जसवंतपुरा. उपप्रधान चुने जाने के बाद प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग अधिकारी।

झाब. चितलवाना पंचायत समिति के नव निर्वाचित प्रधान हनुमानराम का झाब पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने जाट का माला गुलाल लगाकर उन्हें इस जीत की हार्दिक बधाई दी। इसके बाद जाट अपने समर्थकों के साथ पंचायत समिति वार्ड 11 से जीत दर्ज की वहां जाकर कार्यकर्ता ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। वहीं जोधावास स्थित नकलंग मंदिर में दर्शन कर मंगलकामना की। इस दौरान उकसिंह झाब, गणपतसिंह, अर्जूनसिंह, तगराज दर्जी, चितलवाना भाजपा महामंत्री सज्जनसिंह, हिराराम गर्ग, मालाराम विश्रोई, भरत शर्मा, सोहन विश्रोई, जगदीश वैष्णव, सोहन राजपुरोहित, महादेवाराम देवासी, मोकाराम सुथार, प्रकाश जैन, दर्गाराम, आर्य अरविंद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

आहोर. उपप्रधान निर्वाचित होने के बाद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।