- Hindi News
- ईओ के विरोध में उतरा भीनमाल पालिका बोर्ड
ईओ के विरोध में उतरा भीनमाल पालिका बोर्ड
भीनमाल | नगरपालिका अध्यक्ष सहित पूरा बोर्ड ईओ के विरोध में उतर गया है। बोर्ड का आरोप है कि पिछले दो महीनों से पालिका प्रशासन विकास कार्यों को लेकर निष्क्रिय पड़ा है जिसके चलते बोर्ड द्वारा बताए गए कार्य भी नहीं कराए जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि विरोध में भाजपा तथा कांग्रेस दोनों दलों के पार्षद एक साथ उतर गए है। उन्होंने ईओ का अडियल रवैये सही नहीं होने तथा कार्य समय पर नहीं होने की स्थिति में धरने की चेतावनी भी दी है।
शेष|पेज 15
शेचायकी थड़ियों पर बैठे रहे हैं कर्मचारी : पार्षदोंका आरोप है कि कार्यालय समय के दौरान कर्मचारी कार्यालय की बजाय दिनभर चाय की थड़ियों पर बैठे नजर आते हैं। ऐसे में फरियादियों के काम भी नहीं होते। इसकी शिकायत भी ईओ से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
पार्षद भी उतरे विरोध में
भाजपापार्षद श्यामलाल बोहरा ने सोमवार को ईओ की कार्यशैली ठप्प पड़े विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताते हुए धरना देने तक की चेतावनी दे डाली। वहीं कांग्रेसी पार्षद पुखराज विश्नोई ने कहा पालिका प्रशासन के ढीले रवैये के कारण विकास कार्य ठप्प पड़े है। यदि यही स्थिति रही तो मजबूरन अन्य सदस्यों के साथ ईओ कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। निर्दलीय पार्षद जयसिंह राव ने भी ईओ पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
ईओ बोले-आप चिंता नहीं करें
पालिकाबोर्ड तथा ईओ के बीच चल रहे विवाद के बारे में जब भास्कर ने ईओ जोधाराम विश्नोई से बात की तो वे कुछ नहीं बाेले। जब उनसे पूछा गया कि इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे है तो उन्होंने कहा - नगर विकास के लिए आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
^ईओ नकारात्मक कार्यशैली विकास कार्य में रुचि नहीं लेने की वजह से शहर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे है, जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। -जयरूपाराममाली, उपाध्यक्ष, भीनमाल पालिका
^ईओ के बारे में शिकायतें मिल रही है, जिसको हटाने के लिए शीघ्र ही मंत्रीजी को लिखा जाएगा। -पूराराम चौधरी, विधायक भीनमाल
^ईओके नकारात्मक कार्यशैली अडियल रवैये के चलते विकास कार्य ठप्प पड़े है। कई बार समझाइश का प्रयास किया लेकिन कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जिसको लेकर सभी पार्षदों आमजन में आक्रोश है। -सांवलारामदेवासी, अध्यक्ष भीनमाल पालिका
पालिका अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी का आरोप है कि 30 नवंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद बोर्ड की ओर से शहर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने और अपराधों की रोकथाम के लिए शहर के सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने कामचोर कर्मचारियों पर लगाम कसने के लिए फिंगर प्रिंट अटेंडेंस सिस्टम लगवाने जैसी कई घोषणाएं की गई थी। जिसको लेकर 10 दिसंबर को पालिका बोर्ड की साधारण बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी लिए थे। मगर अधिशाषी अधिकारी जोधाराम विश्नोई के अडियल रवैये के चलते काम नहीं पा रहे हैं।
विधायक बोले- ईओ को हटाने के लिए मंत्री को लिखेंगे पत्र