- Hindi News
- रिद्धि सिद्धि सोसायटी के नहीं खुले ताले निवेशकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
रिद्धि-सिद्धि सोसायटी के नहीं खुले ताले निवेशकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
खारीरोड स्थित रिद्धि सिद्धि सोसायटी की स्थानीय शाखा मंगलवार को भी बंद रही। लाखों की अनियमितताओं की अफवाह के चलते मंगलवार को भी शाखा के बाहर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को भी स्थानीय शाखा के ताले नहीं खुलने की वजह से एजेंट भंवरलाल माली, नरेंद्र बोहरा, नरपतसिंह रावणा राजपूत महेंद्र कुमार के मार्फत सीधे निवेश कर चुके लोग परेशान नजर आए। अधिक ब्याज एक मुश्त राशि प्राप्त करने के लालच में मजदूरी की गाढ़ी कमाई जमा करवा चुके निवेशक मंगलवार को भी शाखा के बाहर घूमते नजर आए। निवेशकों की ओर से सोसायटी के एमडी प्रवीण गोस्वामी शाखा प्रबंधक विक्रम चौहान से भी दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके मोबाइल स्विच ऑफ थे। निवेशकों ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे में केजी पुरोहित बताते है कि रिद्धि सिद्धि क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के एमडी प्रवीण गोस्वामी उनके मित्र है।इस वजह से उनके साथ वे भीनमाल आकर उन्हें सोसायटी की सफलता के लिए सलाह देते थे। उक्त सोसायटी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कुछ निवेशक उन्हें सोसायटी से संबद्ध बता रहे है या मान रहे है, जाे गलत है।