पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने नियुक्त किए मंडल अध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नियुक्त किए मंडल अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के निर्देशों पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन ने रानीवाड़ा, जसवंतपुरा, भीनमाल नगर भीनमाल ग्रामीण में मंडल अध्यक्ष की घोषणा की है। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि रानीवाड़ा मंडल अध्यक्ष पद पर ऊकसिंह परमार सिलासन, जसवंतपुरा मंडल अध्यक्ष भैरूदान चारण फैदानी, भीनमाल नगर में भरतसिंह भोजाणी भीनमाल ग्रामीण में जालमसिंह सोलंकी को मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

मनोनीत मंडल अध्यक्ष सदस्यता अभियान को गति देने के लिए 13 फरवरी तक मंडल स्तर पर बैठक लेकर सदस्यता के लिए विशेष टीम का गठन करेंगे।