पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमालबाइपास रोड पर रहने वाले लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सीवरेज फर्म की ओर से नाले में दूषित पानी छोड़ने तथा सड़क को क्षतिग्रस्त करने से हो रही समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क से दिन भर उड़ने वाली धूल से घरों में दिन भर मिट्टी की परत जमी रहती है। वहीं सीवरेज बिछाने के दौरान ठेकेदार की ओर से नाले में दूषित पानी छोड़ देने से दुर्गंध के मारे लोगों का घरों में बैठना भी दूभर हो गया है। इस अवसर पर बाबूलाल छीपा, राणसिंह भायल, सोहनसिंह गुर्जर, भवानीसिंह, शंकरसिंह छगन पुंसल सहित बाइपास पर रहने वाले लोग उपस्थित थे।