इस वर्ष दसवीं का रिजल्ट : 28% बच्चे फेल
संबलन में खुली शैक्षणिक स्तर की पोल
एडीएम ने जांचा राउप्रावि रामदेव कॉलोनी में अध्ययनरत बच्चों का शैक्षणिक स्तर
भास्करन्यूज | जालोर
राजस्थानप्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से शुरू हुए संबलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को सरकारी स्कूलों में हुए निरीक्षण के दौरान छात्रों के शैक्षिक स्तर की पोल खुल गई। निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने जब स्कूली बच्चों से सवाल किए तो उनके जवाब सुनकर उनको भान हो गया कि वाकई में सरकारी स्कूलों में बच्चों का शैक्षणिक स्तर काफी खराब होता जा रहा है। इसी संबलन कार्यक्रम के तहत एडीएम आशाराम डूडी ने शहर की रामदेव कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। एडीएम डूडी ने जब 8 वीं कक्षा की छात्रा डिंपल निरमा से उनकी बर्थ डेट के बारे में पूछा, लेकिन वे जन्म तारीख के अलावा कुछ और नहीं बता पाईं। एडीएम ने 8वीं के विद्यार्थियों से राज्य के 33वें नए नए जिले के बारे में पूछने पर छात्र ने इसका जवाब सिरोही बताया। जबकि इसका सही उत्तर प्रतापगढ़ है। छात्रों ने वर्ग का चित्र बनाने की जगह बोर्ड पर गोले का चित्र बनाया। वहीं अंग्रेजी विषय में बच्चे दिस को थिन और पुश की जगह पेज पढ़ते नजर आए। इसके बाद उन्होंने मॉडल प्रश्न बैंक के आधार पर बच्चों से बारी बारी सवाल पूछे, जिसका विषयवार गुणवत्ता की ग्रेडिंग के आधार पर ज्यादातर बच्चे सवालों के जवाब तक नहीं दे पाए।
भीनमाल.संबलनप्रथम चरण के तहत बुधवार को अधिकारियों ने अलग-अलग विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्रों से विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को जांचा। एसडीएम मंगलाराम पूनिया ने राप्रावि पांच कुआ भागलभीम, विकास अधिकारी दशरथसिंह राठौड़ ने राप्रावि सता नाड़ी, बीईईओ मनोहरलाल गोदारा ने राप्रावि नरिंगजी की ढाणी
शेष|पेज21
,एबीईईओ गोपीचंद विश्नोई ने राप्रावि खालावाला (लूणावास), भरत कुमार ने राप्रावि राह की ढाणी, आपी कमलकिशोर ने राउप्रावि रूचियार, भागीरथ विश्नोई ने राउप्रावि राऊता, सुखराम विश्नोई ने राउप्रावि दामण, मगनसिंह राव ने राउप्रावि नई मोरसीम चूनाराम चौधरी ने राउप्रावि नई बाली का गोलिया का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता को जांचा। इसी प्रकार अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक भंवरसिंह चारण ने राप्रावि आंबातरी का तथा सर्व शिक्षा अभियान के कार्यक्रम सहायक मोहनलाल परमार ने राप्रावि