सर्वपितृ अमावस्या पर किया पितृ तर्पण
भीनमाल. गायत्रीमंदिर प्रांगण में बुधवार को सर्वपितृ अमावस्या पर शांतिकुंज के कुंदन बिहारी की निश्रा में सामूहिक तर्पण, पिंडदान, देव तर्पण, ऋषि तर्पण पितृ तर्पण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पितरों को तृप्त करने के लिए उन्हें जलांजलि दी गई। इस अवसर पर कोलचंद सोनी, जोरसिंह देवड़ा, हीरालाल माली, नैनाराम चौहान, जेठाराम माली, हितेश खंडेलवाल और राणमल शर्मा मौजूद थे।
भीनमाल. गायत्री मंदिर में तर्पण करते यजमान।