- Hindi News
- नवरात्रा महोत्सव पर सजे पांडाल, आज होगी घट स्थापना
नवरात्रा महोत्सव पर सजे पांडाल, आज होगी घट स्थापना
शहरसहित जिले भर में गुरुवार को शारदा नवरात्रा का शुभारंभ होगा। इस दौरान मंदिरों घरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। वहीं नवरात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर गरबा नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर नृत्य आयोजन समितियों की ओर से मंदिर परिसर गरबा स्थलों को सजाने के साथ तैयारियां शुरू कर दी गई। वहीं युवक-युवतियां भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। नवरात्रा को लेकर शहर में चामुंडा माता मंदिर, आशापुरी माता मंदिर, मोदरान स्थित आशापुरा माता मंदिर, सुंधा माता मंदिर, क्षेमकारी माता मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। वहीं शहर में आशापूर्णा कॉलोनी, चामुंडा माता मंदिर, सरावास, जालोर क्लब सहित कई स्थानों पर गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
गुड़ाबालोतान. कस्बेसहित आसपास के गांवों में नवरात्रा महोत्सव को लेकर पांडाल तोरण द्वार सजाए गए हैं। वही माताजी के मंदिरों में रंगीन रोशनी के साथ आकर्षक सजावट की गई है। गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच घट स्थापना की जाएगी। कस्बे के ब्राह्मणी माता चौक में ब्राह्मणी नवयुवक मंडल, हिंगलाज मंदिर चौक में खत्री समाज, मेघवालों के वास में बायोसा नवयुवक मंडल की ओर से गरबो के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इसी तरह निकटवर्ती गंगावा गांव स्थित शक्ति पीठ बायोसा माता मंदिर में गरबों के साथ प्रतिदिन भजनों का आयोजन होगा। दयालपुरा, बिठूड़ा, रोड़ला, वलदरा, उम्मेदपुर स्थित चामुंड़ा अंबे माता मंदिर में धार्मिक आयोजन होंगे।
भीनमाल.क्षेमकारीमाता मंदिर में गुरुवार को घट स्थापना के साथ नवरात्रा को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। क्षेमकारी मातेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदारसिंह ओपावत ने बताया कि गुरुवार सवेरे अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के बाद विशेष पूजा 9 दिन तक पाठ का आयोजन होगा। होमाष्टमी पर हवन का आयोजन होगा। नवरात्रा को लेकर मंदिर प्रांगण में सुरक्षा, भोजन, रात्रि विश्राम, पेयजल और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए है। इसी प्रकार नगर सहित उपखंड क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों घरों में भी घट स्थापना की जाएगी।
सायला.कस्बेके कात्यायनी माता मंदिर, अंबा माता मंदिर, वालेरा के सुभद्रा माता मंदिर, बावतरा के कैवाय माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में विधि विधान से घट स्थापना की जाएग