- Hindi News
- शोभायात्रा में गूंजे अग्रसेन भगवान के जयकारे, झांकियों ने मन मोहा
शोभायात्रा में गूंजे अग्रसेन भगवान के जयकारे, झांकियों ने मन मोहा
अग्रसेनजयंती महोत्सव का गुरुवार को शोभायात्रा निकालने के साथ समारोहपूर्वक समापन हुआ। जयंती के समापन अवसर पर गुरुवार को अग्रसेन भवन से समाज बंधुओं की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर सवार नन्हे-मुन्हे बालक अग्रसेन भगवान का रूप धारण किए चल रहे थे। वहीं वाहनों पर सवार समाज के युवक-युवतियां भगवान अग्रसेन के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर आतिशबाजी भी की गई। समाज के युवक-युवतियां ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा अग्रसेन भवन से रवाना होकर पंचायत समिति, हरिदेव जोशी सर्कल, वनवे रोड, हॉस्पिटल चौराहा, गांधी चौक सदर बाजार होते हुए पुन: अग्रसेन भवन पर विसर्जित हुई। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष नरेंद्र बालू, माणकलाल अग्रवाल, श्याम गोयल, मधुरश्याम गुप्ता, नरेंद्र, संजय अग्रवाल, सोहन अग्रवाल, मनीष गुप्ता भरत गोयल सहित अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित थे।
ध्रुवीने जीता स्वस्थ शिशु का खिताब : जयंतीमहोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शेष|पेज11
महोत्सवके दौरान बुधवार को आयोजित कैरम प्रतियोगिता के ग्रुप में कविन देवेश तथा ग्रुप में मनीष अभिषेक द्वितीय, सुई-धागा प्रतियोगिता में ग्रुप में विद्या प्रथम स्वीटी द्वितीय तथा ग्रुप में मनीष प्रथम वैभव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में श्वेता ने प्रथम परणीता ने द्वितीय तथा अंताक्षरी प्रतियोगिता में शिव एंड पार्टी प्रथम तथा तरुण एंड पार्टी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में विद्या ने प्रथम नीता ने द्वितीय तथा स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में ध्रुवी प्रथम रुतवी द्वितीय स्थान पर रही।
भीनमाल.अग्रवालनवयुवक मंडल की ओर से आराध्य देव महाराजा अग्रसेन की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सवेरे 8 बजे स्थानीय अग्रसेन भवन में ध्वजारोहण आरती का आयोजन हुआ। करीब 10 बजे अग्रसेन भवन प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई, जो महावीर चौहारा, माघ चौक, खारी रोड, विवेकानंद सर्किल, महालक्ष्मी मंदिर, गणेश चौक वराहश्याम मंदिर होते हुए पुन: अग्रसेन भवन पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा में नवदुर्गा अवतार, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, चीरहरण, हराभरा भारत महिला सशक्तिकरण