पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडीएम ने थामा फावड़ा, लोगों ने भी किया श्रमदान

एडीएम ने थामा फावड़ा, लोगों ने भी किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्लीन सिटी अभियान के पहले दिन ही चमकता नजर आया शहर

भास्करन्यूज | जालोर

स्वच्छभारत सप्ताह अभियान के शुभारंभ पर गुरुवार को शहर में सफाई अभियान जोरों पर चल रहा था। वहीं प्रशासनिक कार्यालय में पोस्टर चिपके होने के साथ सफाई व्यवस्था भी सही नहीं थी। भारत सरकार के नगरीय विकास मंत्रालय राज्य केे स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार क्लीन सिटी अभियान के तहत करीब 55 हजार की आबादी 11 हजार घरों की बस्ती वाले जालोर शहर में गुरुवार से शुरू हुए अभियान के तहत शहर वॉलसिटी में सफाई नजर आई।

नगरपरिषद आयुक्त शंकरलाल गहलोत ने बताया कि अभियान के पहले दिन गुरुवार को शहर के 30 वार्डों में से 1 से 5 वार्ड में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत इन वार्डों में परिषद की ओर से 25-30 सदस्यों वाहनों का विशेष दल गठित करने के साथ पूरे क्षेत्र की सफाई की गई। इसके तहत सिरेे मंदिर रोड़, गौड़ीजी, लालपोल, पुराना गैस गोदाम अन्य क्षेत्रों में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इन वार्डों में बबूल की झाडिय़ां हटाने, नालियों की सफाई, रोड पर जमा कचरा हटाने के साथ परिषद की ओर से डंपिंग स्टेशनों पर भी सफाई कार्य किया गया। आयुक्त गहलोत ने बताया कि अभियान के तहत वार्ड संख्या के अनुसार सफाई अभियान जारी रहेगा।

भीनमाल.नगरपालिकामंडल की ओर से स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ गुरुवार को स्थानीय जुंजाणी बस स्टेंड से किया गया। अधिशाषी अधिकारी चेतन कुमार जैन ने बताया कि अभियान के पहले दिन वार्ड संख्या 1 से 4 में सफाई कर्मियों की ओर से नालियों के ऊपर से झाडिय़ां हटाकर गली-मौहल्लों सड़कों की सफाई की गई।

जसवंतपुरा.जसवंतपुराउपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय जसवंतपुरा जालोर में स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान का आगाज किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर आशाराम डूडी के मुख्य आतिथ्य में प्राचार्य हरनाथ सिंह चारण जसवंतपुरा तहसीलदार पंकज जैन वरिष्ठ शिक्षक एके जोशी तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया एडीएम डूडी ने अपने हाथों सफाई कर स्टूडेंट्स को सफाई का महत्व बताया। प्राचार्य हरनाथसिंह चारण ने टीम बना अभियान का आगाज किया टीम की ओर से सुंधामाता एरिया में नियमित सफाई की जाएगी कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक एके जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आमजन भी करे सहयोग