पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीनदयाल की जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

दीनदयाल की जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसहित जिले भर में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां रक्तदान किया, वहीं कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पंडित उपाध्याय के बताए रास्तों पर चलने की सीख दी। जालोर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को जागनाथ महादेव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत, जोधपुर विधायक कैलाश भंसाली भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गहलोत ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने व्यक्ति और समाज के परिपूर्ण मानव का चिंतन कर एकात्म मानववाद के रूप में संदेश दिया। जोधपुर विधायक भंसाली ने कहा कि उपाध्याय ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को हमारी राष्ट्रीयता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अखंडता एकात्मकता में हमारी निष्ठा है। जिलाध्यक्ष जैन ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने गरीबों के लिए अंत्योदय योजना बनाई। कार्यक्रम का संचालन भभूताराम सोलंकी ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी, नेमीचंद पारख, सुरेश सुंदेशा, ललित महावर, जगदीश आर्य, राकेश सोनी, टीकम गर्ग, कमलेश सोनी, मनोज सिंधी, दिनेश महावर अमन मेहता सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से जिलाध्यक्ष हीराराम जाखड़ के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय में पीएमओ डॉ. पीआर चूंडावत की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि जयंती के अवसर आयोजित शिविर में जिलाध्यक्ष जाखड़़, जेठूसिंह, किरणसिंह, संजय सेन, विक्रमसिंह गुर्जर, गुलाब, कमलेेश रामावत हेमसिंह सहित 21 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पीएमओ डाॅ. . चूंडावत को 121 कार्यकर्ताओं की मय फोन नंबर सूची सौंपी गई ताकि अस्पताल में किसी जरूरतमंद या गंभीर मरीज को आवश्यकता होने पर खून मिल सके। इस अवसर पर चौथसिंह गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष अंबालाल व्यास, केशरसिंह राजपुरोहित, विक्रमसिंह, मनीष भाई सिंधी, केेसरसिंह गुर्जर, दलपतसिंह कनसिंह गुर्जर सहित भाजयुमो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मरीजोंको फल वितरि