भीनमाल में व्यक्तिगत सुनवाई 13 को
भीनमाल. नगरपालिकाचुनावों को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों पर शुक्र सोमवार को एसडीएम कार्यालय में व्यक्तिगत सुनवाई की जाएगी। एसडीएम मंगलाराम पूनिया ने बताया कि गत 13 से 22 सितंबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलओ के समक्ष नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किए थे। जिसपर शुक्र सोमवार को सवेरे 11 बजे एसडीएम कार्यालय में व्यक्तिगत सुनवाई की जाएगी। पूनिया ने बताया कि आपत्ति या दावा प्रस्तुत करने के लिए संबंधित व्यक्ति निवास आयु संबंधी दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित होवें।