विधिक सेवा दिवस का आयोजन 29 को
भीनमाल. माध्यमिकउच्च माध्यमिक (सरकारी गैर सरकारी) विद्यालयों में विधिक सेवा दिवस के द्वितीय चरण का आयोजन 29 सितंबर को सवेरे 10 बजे होगा। प्रधानाचार्य रावलाराम विश्नोई ने बताया कि निबंध लेखन पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिताओं की प्रविष्टियां प्रथम चरण में आयोजित होने वाले इंट्रा स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में ली जाएगी, जिन्हें अगले चरण की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।
केवल वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रत्येक चरण में नए सिरे से आयोजित की जाएगी।