बैठक में नगर पालिका चुनावों पर चर्चा
भीनमाल | एनएसयूआईकी बैठक शुक्रवार को स्थानीय जीके गोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विकास मांजू और विश्नोई छात्र संघ के अध्यक्ष भजन मांजू की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में नगरपालिका चुनावों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर विकास मांजू ने छात्र संघ चुनावों की भांति नगरपालिका चुनावों में भी बूथ स्तर पर अधिकाधिक वोटिंग करवाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के लिए एनएसयूआई का सदस्यता अभियान चलाकर पांच हजार से अधिक सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। भजन मांजू ने छात्र हित में तत्पर रहने की बात कही। कमलेश सियाक ने महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरवाने के लिए आंदोलन की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर नरेश लोल, महीराम विश्नोई, सुरेश मेघवाल, श्रवण ढाका, दिनेश मांजू, संजय खान, मोहन राणा, जितेंद्र सुथार, अमृत राणा, विक्रम सैन, प्रकाश, दिनेश सुथार, रेवाराम चौहान, भीमसिंह, आंबाराम देवासी और अशोक सैन सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।