- Hindi News
- बैठक में भगतसिंह जयंती समारोह मनाने का निर्णय
बैठक में भगतसिंह जयंती समारोह मनाने का निर्णय
भीनमाल. यूथफेडरेशन की बैठक शुक्रवार को स्थानीय कार्यालय में नगर अध्यक्ष कुलदीपसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहीद भगतसिंह की जयंती पर युवा सम्मेलन भगतसिंह जयंती समारोह स्थानीय गायत्री मंदिर प्रांगण में रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर महिपालसिंह राव, प्रवीण चोयल, वैभव दवे, मोहन देवासी और सुरेश विश्नोई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।