- Hindi News
- खेत में रखवाली कर रहे बालक की करंट से मौत
खेत में रखवाली कर रहे बालक की करंट से मौत
भीनमाल | खेतकी रखवाली के दौरान बिजली का तार गिरने की वजह से 16 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लूणावास निवासी हरचंदराम पुत्र पीराराम कलबी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भतीजा छगनाराम पुत्र निंबाराम रविवार तड़के करीब 2 बजे खेत में रखवाली कर रहा था। इस दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार गिरने से करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।