शिक्षा से ही होगा समाज का विकास: सैनी
नगरके माली समाज धर्मशाला में माली युवा संगठन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन संत मोहनराम महाराज के सानिध्य में तथा उपखंड अधिकारी आलोक कुमार सैनी के मुख्य आतिथ्य एवं कृषि मंडी डायरेक्टर अमराराम चौधरी की अध्यक्षता मेें आयोजित हुआ, जबकि कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट आतिथ्य के रूप में भीनमाल तहसीलदार विशनाराम देवड़ा, प्रदेशाध्यक्ष भगवानाराम सुंदेशा , गंगाराम माली, डॉ. परेश सोलंकी, रूडाराम परमार, जवाराराम परमार, छोगाराम, भरत देवड़ा एवं शैलेन्द्र देवड़ा मौजूद रहे। इस मौके उपखंड अधिकारी ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने शिक्षा को समाज का दर्पण बताते हुए बालिका शिक्षा को बढावा देने की बात कही। सैनी ने कहा कि शिक्षित बालिका दो परिवारों का नाम रोशन करती है। उन्होंने समाज की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देने की बात कही। अमराराम माली ने समाज विकास पर बल देने हुए समाज बंधुओं से समाज विकास में अपनी महत्ती भूमिका अदा करने का आह्वान किया। समारोह को भगवाराम सुंदेशा , विशनाराम देवड़ा, गंगाराम परमार जवाराराम परमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष पीराराम परमार, अशोक माली परवा, मोहनलाल, बाबूलाल, पूनमाराम, रमेश कुमार, भूराराम, भरत कुमार, पारसाराम, सांवलाराम, राजूराम, मुकेश कुमार, मसराराम, भेराभाई, सोमाराम, नेमाराम माली, भामाशाह प्रेमाराम, रिडमलराम, जवाराराम एवं तगाराम मौजूद रहे।
लैपटॉपपाकर खिले चेहरे : प्रतिभासमारोह के दौरान माली समाज की कक्षा दसवीं बारहवीं में समाज स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाली प्रतिभाओं को भामाशाह जवाराम पुत्र राणाराम सोलंकी द्वारा लेपटॉप तथा भामाशाह तगाराम पुत्र हरजीराम पादरडी द्वारा पीसी टेबलेट दिया पारितोषिक के रूप में दिया गया। लेपटॉप पीसी टेबलेट पाकर प्रतिभाओं के चेहरे खिल गए। वहीं समाज की अन्य प्रतिभाओं को भी स्मृति चिह्न प्रशस्ति पत्र दिया गया।