स्वदेशी सप्ताह मनाया
भीनमाल| आदर्शविद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वदेशी सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य देवीसिंह चूंडावत ने कहा कि भारत में स्वदेशी अपनाने का आंदोलन 1857 से चला रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाजार में विदेशी वस्तुएं भरी पड़ी है, जो देश के उपर हावी हो रही है। जिससे भारतीय बाजार नाम मात्र का बनकर रह गया है। उन्होंने भारतीय बाजार की मजबूती के लिए अधिकाधिक स्वदेशी वस्तुएं अपनाने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर दीवाकर मत्तड़, हनुमान प्रसाद दवे, मनोज मालवीय, पृथ्वीराज, अमित व्यास और जितेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ विद्यार्थी मौजूद थे।