पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान के तहत विद्यालय की सफाई की

अभियान के तहत विद्यालय की सफाई की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल| ‘स्वच्छभारत स्वच्छ विद्यालय’ अभियान के तहत राउप्रावि गांवड़ी की ढाणी में प्रधानाध्यापक गंगागिरी गोस्वामी समाजसेवी हरिंगाराम खिलेरी के नेतृत्व में तीन दिन सफाई की गई। प्रधानाध्यापक गंगागिरी गोस्वामी ने स्वच्छता की महत्ता बताकर प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण का संकल्प दिलवाया। इस दौरान विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ अन्य ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर विद्यालय प्रांगण, टांका, बगीचा, शौचालय, कक्षा कक्ष रसोईघर की सफाई की। इस अवसर पर रामचंद खिलेरी, चैनाराम सारण, भाखराराम, ठाकराराम सारण, सूरताराम, शंकरलाल भागीरथ गोदारा सहित कई जने मौजूद थे।