अतिक्रमण को लेकर बैठक में आक्रोश जताया
भीनमाल. विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल की संयुक्त बैठक स्थानीय हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। विहिप के जिला सह मंत्री राव वचनसिंह ने बताया कि बैठक में भादरड़ा मार्ग पर एसडीएम पटवारी की मिलीभगत से गैर मुमकिन ओरण तालाब पर अतिक्रमण को लेकर आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान भादरड़ा चुंगी नाके का नाम सुन्नी नाका बाबा रामदेव चौक का नाम मोहर्रम चौक का बोर्ड लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की बैठक के दौरान खोखा, रंगाला, सेवड़ी, राह जैसावास गांव में विहिप बजरंग दल की समितियों का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री पीराराम, बजरंग दल संयोजक विक्रम चौधरी, नरेश औड़, नरेश जीनगर, भगवानाराम विश्नोई, सतीश सैन, कालूराम और दीपक कुमार हरिजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।