रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
भीनमाल. स्वच्छताअभियान के तहत सोमवार को राबाउमावि की ओर से रैली का आयोजन किया गया। रैली को सवेरे 10 बजे प्रधानाचार्या कीर्ति वाजपेयी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। रैली माघ चौक, खारी रोड, विवेकानंद चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए विद्यालय प्रांगण पहुंची। रैली के दौरान छात्राओं की ओर से तख्तियों पर लिखे विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया इस अवसर पर राजलक्ष्मी शर्मा, मंजू गोस्वामी, सुश्रिता बिष्ठ, चंद्र प्रकाश और बाबूलाल विश्नोई मौजूद थे। इसी प्रकार राप्रावि संदेडी नाड़ी भागलभीम में भारत स्वच्छता अभियान को लेकर सोमवार को रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर भाग लिया। प्रधानाध्यापक रायमल जाट ने बताया कि रैली स्थानीय विद्यालय से रवाना होकर गांव के विभिन्न मार्गो से होकर निकली। इस अवसर पर प्रबोधक फूलाराम प्रभारी प्रेरक राजेंद्र कुमार मौजूद थे।