पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रमण दल ने की मंदिर परिसर में सफाई

भ्रमण दल ने की मंदिर परिसर में सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवडा (झाब)| बिजरोलखेडा के खेतेश्वर जन्म स्थली बिजरोल खेडा मंदिर परिसर में ब्रह्म गुप्त योग एवं विज्ञान सेवा समिति भीनमाल के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण की स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए खेतेश्वर महाराज के मंदिर परिसर में साफ सफाई पौधारोपण किया गया। इस दौरान डा. श्रवण मोदी ने योग एवं प्राणायाम के अतिरिक्त राष्ट्रभक्ति के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। डा. किशन जोशी रानीवाड़ा ने योग के बारे में प्राचीन एवं आधुनिक परिवेश की जानकारी दी। इस दौरान अन्य कई वक्ताओं ने पर्यावरण के प्रति ग्रामीणों में अपने अभ्यावेदन में जागरूक होने की बात कही।े ट्रस्ट के नगराज पुरोहित धुकाराम पुरोहित ने संत खेतराम महाराज के व्यक्तित्व उनकी जीवनी की जानकारी दी साथ ही मंदिर निर्माण से संबंधित विभिन्न जानकारी भ्रमण दल को दी। इससे पहले भ्रमण दल में आए करीब दो से अधिक योग बंधुओं का खेतेश्वर ट्रस्ट की ओर से स्वागत सत्कार किया गया।