पेज 11 के शेष
फीटोगार्ड दो माह से खराब : लेबररुम में जन्म से पूर्व बच्चे की स्थिति को जानने के लिए उपयोग में लिया जाने वाला फीटो गार्ड पिछले दो महीने से खराब पड़ा है। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों को अंदाज से ही कार्य करना पड़ता है। चिकित्सा प्रभारी डा. एमएम जांगिड़ ने बताया कि ईडीएएन कंपनी का फीटो गार्ड चार माह पूर्व मिला था, जो करीब दो माह से खराब पड़ा है। इस संबंध में संबंधित कंपनी विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। जन्म के बाद कमजोर शिशु की सुरक्षा के लिए लगाई गई चार वार्मर मशीन में से एक मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है।
सांडके हमले...
ग्रामीणोंने कई बार इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत को अवगत करवाया, मगर इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिसके कारण इन आवारा पशुओं की घटना दिन दिन बढ़ती जा रही है। इस बारे में तहसीलदार पंकज जैन का कहना है कि ग्राम पंचायत ग्रामीणों को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। वहीं इन पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ना चाहिए। वहीं ग्रामीण मोहनलाल जैन लकमाराम प्रजापत ने बताया कि कई बार दूसरे गांव के ग्रामीण आवारा पशु रात्रि में छोड़कर चले जाते हैं। जिसके कारण आवारा पशुओं की तादाद बढ़ती जा रही है। इन आवारा पशुओं से किसानों को फसलों का भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।