- Hindi News
- ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का समापन
‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का समापन
भारतविकास परिषद की ओर से आयोजित ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का समापन रविवार को राबाउमावि में हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कीर्ति वाजपेयी ने भाविप की ओर से समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से गुरु शिष्य के बीच अपनत्व सम्मान की भावना बढ़ती है। प्रकल्प प्रभारी नरेंद्र आचार्य ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते है। प्रांतीय सह संयोजक मीठालाल जांगिड़ ने कहा कि गुरु उनके शिष्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के स्वरूप को बदलने की क्षमता रखता है। नैनाराम चौहान ने भाविप के उद्देश्यों से अवगत करवाया। ओमप्रकाश खेतावत ने माता-पिता गुरुजनों का आदर कर उनकी भरपूर सेवा करने की बात कही। अध्यक्ष किशोरमल वाणीगोता ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बालिका के पढ़ने से दो घर संस्कारित शिक्षित होते है। इस दौरान परिषद के सचिव अशोक धारीवाल की ओर से सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा मीना, विनिता, संजीवनी, रविना, दीपिका, डिंपल राव, नीतेश कंवर कुसुम सुथार को परिषद की ओर से प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित और शिक्षिकाओं का वंदन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा, स्वामी विवेकानंद भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सह सचिव नरपतसिंह राव, घेवरचंद राजपुरोहित, राजलक्ष्मी शर्मा, मंजू शर्मा, मंजूलता गोस्वामी, चंद्रप्रकाश, अलका त्रिपाठी और सुचरिता षिष्ठ सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, विद्यालय स्टाफ और परिषद के कार्यकर्ता मौजूद थे।
भीनमाल. गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के समापन में मंचासीन अतिथि और उपस्थित छात्राएं।