पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"अपनी मातृभाषा का अलग ही महत्व\'

\"अपनी मातृभाषा का अलग ही महत्व\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसहित जिले भर में रविवार को हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें वक्ताओं ने मातृभाषा हिंदी का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। श्री राजेंद्र सूरी कुंदन जैन राजकीय महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जिला कोषाधिकारी दशरथ सोलंकी नेहरु युवा केंद्र समन्वयक राजेंद्रसिंह कसाना की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कोषाधिकारी सोलंकी ने हिंदी भाषा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में इसका महत्व राष्ट्रीय आंदोलन में हिंदी के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। केंद्र समन्वयक कसाना ने भी अपने संबोधन में हिंदी भाषा के प्रयोग पर बल दिया। कार्यक्रम को व्याख्याता बीएल देवड़ा बीएल कुम्हार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सोहनलाल ने किया। इस दैारान स्वयंसेविकाओं की ओर से परिसर की सफाई पौधों की देखरेख का काम भी किया गया। इस अवसर पर कार्यालय सहायक विष्णु कुमार, खासाराम, ममता कौर अल्का कुमारी सहित एनएसएस की स्वयंसेविकाएं उपस्थित थी।

इसी प्रकार रॉयल एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य वरुण भोजक निदेशक फूलचंद स्वामी की उपस्थिति में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। निदेशक स्वामी ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप कहीं भी चलें जाएं लेकिन अपनी मातृभाषा का अलग ही महत्व होता है। प्रधानाचार्य भोजक ने कहा कि सरकार को उच्चतर शिक्षा में भी हिंदी भाषा पाठ्यक्रम को शामिल करना चाहिए। प्रधानाध्यापिका नितिका स्वामी ने कहा कि अंग्रेजी भाषा की शिक्षा के इस दौर में भी हिंदी भाषा का अपना महत्व है। कार्यक्रम में याचिका सोनगरा, आभा नवल, इंद्रा चौधरी, प्रियंका गुप्ता, स्नेहा स्वामी हनीषा ठाकुर सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर चूनाराम, प्रशांत कुमार, विकास टाक, दौलतसिंह, छोटूसिंह, परविंद्र कौर मंजू गुप्ता सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।

आदर्श विद्या मंदिर में हिंदी दिवस पर संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जालोर संकुल के 7 विद्यालयों के 140 भाई-बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक बीना शर्मा ने बताया कि इस दौरान सुलेख, श्रुतिलेख, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन अखंड भारत का मानचित्र विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्गवार प्