पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेटा मठ पहुंचा पैदल जत्था, स्वागत हुआ

लेटा मठ पहुंचा पैदल जत्था, स्वागत हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीक्षेमकरी (खीमज) मां सेवा संस्था की ओर से पाली से रवाना हुआ पैदल संघ सोमवार को लेटा गांव पहुंचा। प्रबंध समिति के संयोजक मांगीलाल सोलंकी ने बताया कि यह संघ 26 सितंबर को पाली से रवाना हुआ था, जो दो अक्टूबर को भीनमाल पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि संघ के लेटा पहुंचने पर मठ की ओर से यात्रियों का स्वागत किया गया। जत्थे में शामिल लोगों ने मंदिर में दर्शन कर महंत रणछोड़ भारती महाराज से आशीर्वाद लिया। संघ के जालोर जिले में प्रवेश करने पर सोलंकी वंश के परिवारों ग्रामीणों ने फूल मालाओं पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस दौरान पैदल जत्थे में राजपूत, घांची, जैन, माली, चौधरी, देवल, सेन, मेघवाल बंजारा आदि समाज के सोलंकी वंश के समाजबंधु शरीक हुए। समिति के खीमाराम सोलंकी ने बताया कि यह संघ जहां-जहां रात्रि विश्राम करता है वहां रात में जगदीश बंजारा शंकर उदयपुरी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाती है। सोमवार को लेटा मठ में पदयात्रियों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर महंत रणछोड़ भारती महाराज ने कहा कि धार्मिक यात्रा करने करवाने वाले दोनों को पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने कुल देवता की भी यात्रा करनी चाहिए। इस अवसर पर मोहनलाल सोलंकी, लादूराम सोलंकी, खीमाराम सोलंकी, भोमाराम सोलंकी, सोहनलाल सोलंकी, घेवरचंद माली, प्रकाश सोलंकी, गौतमचंद सैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। समिति के लादुराम सोलंकी ने बताया कि पैदल जत्था विभिन्न मार्गों से होते हुए लेटा गांव पहुंचा। इस दौरान अगला पड़ाव बागरा स्थित सावलासेठ मंदिर, 1 अक्टूबर को मुलत्रासीली गांव और 2 को भीनमाल पहुंचेगा।







पैदल

जत्थे के भीनमाल पहुंचने पर शहर के बाजारों में बैंड-बाजों के साथ जत्थे का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान शाम को भीनमाल क्षेमकरी मा के दरबार पहुंचेगा।

2अक्टूबर को भीनमाल में एक शाम खीमज मां के नाम भजन संध्या

प्रबंध समिति के आनंद सोलंकी ने बताया पैदल यात्रा संघ 2 अक्टूबर को भीनमाल स्थित क्षेमकरी खीमज माता पहुंचेगा। इसी दिन भीनमाल में आयोजित होने वाली भजन संध्या में सरिता खारवाल दुर्गेश मारवाड़ी की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर भजन संध्या में अतिथि के रूप में धुंधाड़ा नागणेची माता भक्तराज मदनसिंह तंवर, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ठाकुर सरदारसिंह ओपावत, जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम पटेल,