- Hindi News
- कलेक्टर ने जिले के प्रेरकों को जारी किया फरमान
कलेक्टर ने जिले के प्रेरकों को जारी किया फरमान
कार्मिक ने अंगूठा लगाया तो जाएगी नौकरी!
आदेश
26 जनवरी के बाद नरेगा कार्मिक के अंगूठा लगाने पर संबंधित प्रेरक के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई
भास्करन्यूज | सायला
आपशीर्षक देखकर चौंक गए होंगे, लेकिन यह बात सोलह आने सच है। जिले में 26 जनवरी के बाद नरेगा स्थलों पर किसी मजदूर के अंगूठा लगाने पर प्रेरक की नौकरी जा सकती है। इसको लेकर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने फरमान जारी किया है। उन्होंने जिले के सभी विकास अधिकारियों को पत्र लिखकर जालोर जिले को निरक्षरता के कलंक से मुक्ति दिलाने की मुहिम को सफल बनाने का आदेश दिया है।
क्याहै आदेश में : कलेक्टरसाक्षरता को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने प्रेरकों के लिए दिए आदेश में लिखा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजीव गांधी भवन में प्रतिदिन नव साक्षरों की कक्षाएं संचालित करनी होगी। जिसमें पुरुष महिला प्रेरक अलग-अलग कक्षाएं लगाएंगे। प्रत्येक प्रेरक को 50-50 नवसाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य दिया गया है। आदेश में आगे लिखा है कि 26 जनवरी 2015 तक नरेगा पंचायत राज की चलने वाली विभिन्न योजनाओं पर कार्य करने वाले मजदूरों को साक्षर करना अनिवार्य है। इसके बाद उन्हें मस्टररोल पर हस्ताक्षर करने होंगे। इस अवधि के बाद कोई मजदूर अंगूठा लगाएगा तो संबंधित प्रेरक का अनुबंध समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
जिलेमें साक्षरता की स्थिति : जालोरजिले में साक्षरता दर की दयनीय स्थिति है। जालोर एनआईसी की वेबसाइट के अनुसार जिले में वर्ष 2001 में पुरुष साक्षरता दर 46.50 महिला साक्षरता दर 27.80 प्रतिशत थी। जबकि 2011 की गणना के अनुसार पुरुष साक्षरता दर 55.58 महिला साक्षरता दर 38.73 प्रतिशत है। प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले जालोर जिला पिछड़ा हुआ माना जाता है। लेकिन जिले के कलक्टर ने साक्षरता के मामले में जालोर को अगाड़ी बनाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि जालोर को बेहतर परिणाम मिलेंगे।
साक्षरतामें सायला पिछाड़ी : जालोरएनआईसी की बेवसाइट के वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार साक्षरता में जिले में सायला तहसील सबसे नीचले पायदान पर है। भीनमाल तहसील में साक्षरता दर 51.49, सांचौर में 56.06, आहोर में 59.07, सायला में 50.62 प्रतिशत साक्षरता दर है। इसी प्रकार रानीवाड़ा में 53.76, जालोर में 52.87, बागोड़ा में 50.71 प्रतिशत साक्