पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुटडिय़ा में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद‌्घाटन

बुटडिय़ा में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद‌्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राउप्राविबुटडिय़ा (पावली) में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर देवल ने कहा कि गुरु को भगवान से भी बड़ा माना जाता है, क्योंकि गुरु ही शिष्य को भगवान की पहचान करवाता है। उन्होंने राज्य केंद्र सरकार की जनकल्यारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देने के साथ ही विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, वृक्षारोपण, स्वच्छता अनुशासन की सराहना की। बीईईओ निंबाराम चौधरी ने शिक्षकों को ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। रुपाराम गहलोत ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाध्यापक राजेंद्र सोढा ने सभी का आभार जताया। इससे पूर्व अतिथियों की ओर से विधिवत कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती नेतल कुमारी, कलाराम, रमेश कुमार, चंद्रप्रकाश मीणा, छैलसिंह राव, बगदाराम, जेताराम, मोहनलाल, नरेश कुमार, जीवाराम, मलाराम, करताराम, देवीसिंह, हरिराम, रतनाराम, प्रभूराम, चैनाराम, सालूराम देवासी, सरदारसिंह, बच्चूसिंह, जेईएन दीपाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

भीनमाल. रानीवाड़ाविधायक का बहुमान करती छात्राएं।