पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिकाध्यक्ष ने वार्ड का निरीक्षण कर समस्याएं सुनी

पालिकाध्यक्ष ने वार्ड का निरीक्षण कर समस्याएं सुनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की ओर से प्रारंभ स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष की पहल पर प्रारंभ अभियान के तहत शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी, अधिशाषी अधिकारी जोधाराम विश्नोई, पार्षद तेजाराम सोनी सहित दर्जनभर कर्मचारियों ने वार्ड संख्या 8 का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मौहल्लावासी कोलचंद सोनी, विजयसिंह राव, अशोकसिंह ओपावत, भाजयुमो नगर अध्यक्ष भरतसिंह राव और शकुंतला कंसारा ने समस्याओं से अवगत करवाया, जिस पर पालिकाअध्यक्ष देवासी ने पालिकाकर्मियों को सफाई व्यवस्था, रोड लाइट पेयजल आपूर्ति में सुधार के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष गुमानसिंह राव, सहायक अभियंता कैलाश व्यास, बदाराम बंजारा और सुरेंद्रसिंह सहित बड़ी संख्या में पालिकाकर्मी वार्डवासी मौजूद थे।