- Hindi News
- \"किसान सेवा केंद्र किसानों के लिए समर्पित है\'
\"किसान सेवा केंद्र किसानों के लिए समर्पित है\'
निकटवर्तीनिंबावास में ग्राम पंचायत प्रांगण में नव निर्मित किसान सेवा केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को विधायक पूराराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख श्रीमती जसवंत कंवर ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में विकास अधिकारी प्रदीप मायला, सरपंच सीतादेवी पूर्व सरपंच वरधाराम मेघवाल मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक पूराराम चौधरी ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए ग्रामीणों को अधिकाधिक लाभ लेने की बात कही। चौधरी ने कहा कि किसान सेवा केंद्र में राज्य सरकार की योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान सेवा केंद्र किसानों का भवन है, जिसमें मिट्टी पानी की जांच, सब्सिडी सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएगी। विकास अधिकारी प्रदीप मायला ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने एवं खुले में शौच नहीं करने की बात कही। पूर्व सरपंच वरधाराम मेघवाल ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में सचिव राजकुमार जीनगर ने सभी का आभार जताया। इससे पूर्व अतिथियों की ओर से किसान सेवा केंद्र को फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, धन्नाराम, प्रधानाध्यापक शंभूसिंह, धनसिंह कावतरा, रामेश्वर जीनगर, कैलाश टेलर, हरिराम डारा, इंद्रसिंह, लाखाराम, छोगाराम, मंगलसिंह, हकाराम भील, जीवसिंह, प्रतापाराम, भवाराम दर्जी, पीराराम दर्जी और चमनाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।