पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को सिखाएं योग के गुर

विद्यार्थियों को सिखाएं योग के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की ओर से शुक्रवार को स्थानीय राउप्रावि रेबारियों की ढाणी में महेश व्यास के मुख्य आतिथ्य में योग प्रशिक्षण का आयोजन हुआ, जिसमें प्रशिक्षु छात्राओं की ओर से योग के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षु छात्रा दीक्षा जमवाल, शीतल कर्ण, शिवानी साहू नलिनी गोयल ने ताड़ासन, त्रिर्यक ताड़ासन, कटिचक्रासन सहित अन्य व्यायाम योग का प्रदर्शन कर लाभों से अवगत करवाया। अंत में प्रधानाध्यापक किशोर कुमार वे ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर आसूराम गर्ग, दाड़मी जैन, रामचंद्र जीनगर आदि मौजूद थे।