पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर दायित्व बांटे

किसान महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर दायित्व बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. राजस्थानकिसान संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को स्थानीय क्षेमंकरी माता की तलहटी पर संयोजक विक्रमसिंह पुनासा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी 26 दिसंबर को स्थानीय राउप्रावि कचहरी रोड विद्यालय प्रांगण में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय किसान महा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

समिति के संयोजक विक्रमसिंह पुनासा ने बताया कि बैठक में राज्य सरकार की ओर से एक वर्ष गुजर जाने के बावजूद माही-बजाज परियोजना पर अमल नहीं करने को लेकर आक्रोश प्रकट किया गया। विक्रमसिंह पुनासा ने बताया कि समिति के तहसील अध्यक्षों को अलग-अलग कार्यकर्ताओं के समूहों के माध्यम से गांव-गांव ढाणी-ढाणी में बैठकों का आयोजन कर महासम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। सम्मेलन में जालोर-जिले को डार्क जोन से मुक्त करवाने, माही-बजाज परियोजना के लिए डीपीआर बनवाने, भीनमाल उपखंड मुख्यालय पर माही-बजाज परियोजना का अधीक्षण अभियंता कार्यालय खुलवाने और नर्मदा परियोजना का पानी शीघ्र उपलब्ध करवाने को लेकर रणनीति तय की जाएगी। बैठक में किसान नेता सुरेश व्यास, बलवंतसिंह, कालूसिंह, रामचंद्र विश्नोई, सुभाषचंद्र विश्नोई, हरिराम विश्नोई और भागीरथराम विश्नोई सहित बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद थे।