पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरधर कंवर निर्विरोध जिला उप प्रमुख

गिरधर कंवर निर्विरोध जिला उप प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोरमें रविवार को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गिरधर कंवर निर्विरोध उप प्रमुख के लिए निर्वाचित हुई। इससे पूर्व नामांकन दाखिल करने की समयावधि में भाजपा के 5 प्रत्याशियों की ओर से 6 नामांकन दाखिल किए गए जिससे कुछ देर तक वहां उपस्थित लोगों में क्रॉस वोटिंग को लेकर भी चर्चा होने लगी। इसको लेकर जिला प्रमुख वन्नेसिंह सहित सभी सदस्य पार्टी पदाधिकारियों सदस्यों से वार्ता कर इतने फार्म भरे जाने पर चर्चा करते नजर आए क्योंकि सुबह से ही गिरधर कंवर के निर्विरोध चुने जाने को लेकर सभी सदस्य निश्चिंत नजर रहे थे। हालांकि बाद में 4 सदस्यों के नामांकन वापस लेने से गिरधर कंवर को निर्विरोध उप प्रमुख निर्वाचित किया गया। बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग आफिसर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने उन्हें शपथ दिलवाई। जीत के बाद जिला परिषद सदस्यों की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिला प्रमुख वन्नेसिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशाराम डूडी, सीईईओ जवाहर चौधरी, तहसीलदार ममता लहुआ सहित नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्य उपस्थित थे। शेष|पेज15

(चुनावसबंधी समाचार पेज 16 पर भी देखे)



गिरधर कंवर...

जिलाप्रमुख उप प्रमुख का भीनमाल में स्वागत

भीनमाल| जालोरजिला प्रमुख पद पर बन्नेसिंह गोहिल उप जिला प्रमुख पद पर श्रीमती गिरधर कंवर के निर्वाचन के बाद पहली बार भीनमाल आगमन पर कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शाम करीब 4.30 बजे जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख का काफिला रामसीन मार्ग स्थित रेलवे फाटक, कृषि मंडी के पास, साई पैलेश हॉटल के पास, रेलवे स्टेशन, एलएमबी तिराहा और करड़ा चार रास्ता पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से साफा माला पहनाकर गुलाल उडाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक पूराराम चौधरी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, प्रधान धुखाराम पुरोहित, पूर्व प्रधान मुरारदान चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जालमसिंह सोलंकी, रावतसिंह दूठवा, नगर अध्यक्ष दिनेश दवे, महामंत्री भरतसिंह भोजाणी, हुकमसिंह राव, जबरसिंह कावतरा, जोरावरसिंह राव, सोमतसिंह सोलंकी, शैतानसिंह राव, छैलसिंह मोरसीम और बद्रीनारायण गौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

रानीवाड़ा| नगरके भारतीय जनता पार्टी रानीवाड़ा के कार्यालय में प्रमुख वन्नेसिंह एवं उप प्रमुख गिरधर कंवर का स्वागत किया गया। सभा के दौरान जीवाराम चौधरी,जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन,वन्नेसिंह जिला प्रमुख,उप जिला प्रमुख गिरधर कंवर के रानीवाड़ा की जनता को संबोधित किया। स्वागत में जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल,पूर्व सरपंच भीखाराम चौधरी, मकनाराम चौधरी सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के माधोसिंह के समर्थन पर भाजपा की गीता देवी ने भरा था निर्दलीय नामांकन, बाद में समझाइश पर माने

उप प्रमुख के लिए

आए 6 नामांकन

उपप्रमुख के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अरूणा कंवर ने 2 नामांकन तथा गिरधर कंवर, कुसुम कंवर माधोसिंह ने एक-एक नामांकन पत्र तथा गीता देवी ने निर्दलीय के रूप में एक निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। संवीक्षा के दौरान अरूणा कंवर, कुसुम कंवर माधोसिंह के नाम निर्देशन पत्र के साथ पार्टी की तरफ से नामांकन प्रपत्र प्राप्त नहीं होने के कारण नामजदगी के पर्चों को खारिज किया गया। वहीं बाद में निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी के भी निर्धारित समय में अपना नामांकन पत्र वापिस लिए जाने के कारण शेष रही एकमात्र उम्मीदवार गिरधर कंवर को निर्विरोध उप प्रमुख पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया जिन्हें कलेक्टर ने 12.35 बजे शपथ दिलवाई। नामांकन वापस लेने के बाद जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने नवनिर्वाचित उप प्रमुख को बधाई दी।

प्रमुखपार्टी पदाधिकारियों ने की समझाइश

भाजपासे वार्ड संख्या 9 से जिला परिषद सदस्य चुनी गई गीता देवी ने उप प्रमुख के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पेश किया जिसका वार्ड 25 से माधोसिंह समर्थन करते नजर आए। पार्टी प्रत्याशी के निर्दलीय नामांकन भरने पर पार्टी की गरिमा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रमुख वन्नेसिंह पार्टी पदाधिकारियों ने माधोसिंह से चर्चा कर नामांकन वापस लेने की बात कही। कुछ देर तक ना-नुकर के बाद माधोसिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी से चर्चा की जिस पर उसने नामांकन वापस ले लिया।

नवनिर्वाचित जिला प्रमुख वन्नेसिंह ने किया कार्यग्रहण

जालोरजिला परिषद के नव निर्वाचित जिला प्रमुख वन्नेसिंह ने रविवार को दोपहर 12.36 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से कार्य ग्रहण किया। सीईईओ जवाहर चौधरी, एसीईईओ देवाराम सुथार, मंगलसिंह सिराणा, उपप्रमुख गिरधर कंवर सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

वार्ड संख्या 31 से जिला परिषद सदस्य रमिला कुमारी के पिता बलवंताराम का बेटी से जुदाई को लेकर दर्द रविवार को फूट पड़ा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को चुनाव के बाद से पार्टी प्रतिनिधि उनकी बेटी को बाड़ाबंदी कर ले गए थे। तब से कई बार मिन्नतें करने के बावजूद उन्हें उनकी बेटी से बात तक नहीं करवाई जा रही है। शनिवार को भी निजी गाड़ी से बागरा पहुंचकर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की मनाही के बावजूद बेटी से थोड़ी देर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी खुद उनकी बेटी को टिकट देने आए थे तथा क्षेत्र में कांग्रेस का माहौल होने के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर जीत दिलवाई लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की जिद के चलते अब जीत के बाद वह अपनी बेटी से ही मिलने को तरस गए हैं।

जालोर. उप जिला प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद प्रमुख, उप जिला प्रमुख सदस्य जीत की मुद्रा में।

गलती से पार्टी का नाम भरना छूट गया था

^पार्टीकार्यकर्ताओं की ओर से उप प्रमुख के लिए नामांकन भरने की जानकारी मिलने पर फार्म भरा था लेकिन गलती से पार्टी का नाम भरना छूट गया था। बाद में इस गलती का पता चलने पर नामांकन पत्र वापस ले लिया। पार्टी की खिलाफत करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। -गीतादेवी, जिला परिषद सदस्य, वार्ड संख्या 9

जालोर. पहले निर्दलीय के रूप में भरा नामांकन बाद में नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद निर्विरोध निर्वाचित हुई उप जिला प्रमुख गिरधर कंवर को गले लगकर बधाई देती जिला परिषद सदस्य गीता देवी। भास्कर

नाम - खंगाराराम

पार्टी - कांग्रेस

नाम - मधुबाला

पार्टी - भाजपा

नाम - किस्तुराराम

पार्टी - भाजपा

नाम - इंदु बाला

पार्टी - भाजपा

नाम -संगिता प्रजापत

पार्टी - भाजपा

नाम - लाकाराम

पार्टी - भाजपा

नाम - नैनसिंह

पार्टी - भाजपा

नाम - उम्मेदसिंह

पार्टी - भाजपा