पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘नया सवेरा’ नशामुक्ति शिविर का समापन

‘नया सवेरा’ नशामुक्ति शिविर का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार की ओर से प्रारंभ ‘नया सवेरा’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय राजकीय अस्पताल में आयोजित आठ दिवसीय डोडा पोस्त नशामुक्ति शिविर का समापन रविवार को उपखंड अधिकारी महेंद्रसिंह राठौड़, ब्लॉक सीएमएचओ रतनलाल उदेनिया, चिकित्सा प्रभारी डा. एमएम जांगिड़ आबकारी उप निरीक्षक विजयसिंह की मौजूदगी में हुआ।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी महेंद्रसिंह राठौड़ ने शिविर के दौरान डोडा पोस्त की लत से छुटकारा पाने वाले लोगों को उक्त लत से दूर रहकर अन्यों को भी प्रेरित करने की बात कही। ब्लॉक सीएमएचओ रतनलाल उदेनिया ने डोडा पोस्त की लत के दुष्परिणामों से अवगत करवाकर उक्त नशे से शरीर में नुकसान के साथ-साथ धन की बर्बादी भी होती है। उन्होंने कहा कि नशे की लत का असर आने वाली पीढ़ी के लिए भी नकारात्मक होता है। चिकित्सा प्रभारी डा. एमएम जांगिड़ ने शिविर के माध्यम से डोडा-पोस्त के नशे से मुक्त होकर जीवन को स्वतंत्र बनाने की बात कही। शिविर के दौरान मनोचिकित्सक डा. किशोर पटेल, एमडी फीजिशियन डा. पूरणमल मूणौत, डा. भगवानाराम सुथार, डा. ओपी सुथार, डा. मुकेश विश्नोई डा. विनय गुप्ता ने दवाई मनोवैज्ञानिक तरीके से 35 बंधाणियों को डोडा पोस्त की लत छुड़वाई। समारोह के दौरान उपखंड अधिकारी महेंद्रसिंह राठौड़ के हाथों शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आबकारी निरीक्षक जितेंद्रपालसिंह सोढा ने बताया कि ‘नया सवेरा’ शिविर के तहत 28 फरवरी से 7 मार्च तक दूसरा 16 मार्च से 23 मार्च तक तीसरे शिविर का आयोजन होगा। इस अवसर पर नर्सिंगस्टाफ आबकारी विभाग के जवान भी मौजूद थे।

भीनमाल. नशामुक्तिशिविर के समापन समारोह में उपस्थित बंधाणी।

31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा डोडा-पोस्त

आबकारीनिरीक्षक जितेंद्रपालसिंह सोढा ने बताया कि केंद्र राज्य सरकार की ओर से देशवासियों को नशे की लत से मुक्ति दिलाने के लिए 31 मार्च 2015 के बाद डोडा-पोस्त की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लग जाएगा। सोढा ने प्रत्येक बंधाणी को शिविर में भाग लेकर नशामुक्त होने की अपील की।