पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 13 के शेष...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रमुख उप प्रमुख का भीनमाल में स्वागत

भीनमाल| जालोरजिला प्रमुख पद पर बन्नेसिंह गोहिल उप जिला प्रमुख पद पर श्रीमती गिरधर कंवर के निर्वाचन के बाद पहली बार भीनमाल आगमन पर कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शाम करीब 4.30 बजे जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख का काफिला रामसीन मार्ग स्थित रेलवे फाटक, कृषि मंडी के पास, साई पैलेश हॉटल के पास, रेलवे स्टेशन, एलएमबी तिराहा और करड़ा चार रास्ता पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से साफा माला पहनाकर गुलाल उडाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक पूराराम चौधरी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, प्रधान धुखाराम पुरोहित, पूर्व प्रधान मुरारदान चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जालमसिंह सोलंकी, रावतसिंह दूठवा, नगर अध्यक्ष दिनेश दवे, महामंत्री भरतसिंह भोजाणी, हुकमसिंह राव, जबरसिंह कावतरा, जोरावरसिंह राव, सोमतसिंह सोलंकी, शैतानसिंह राव, छैलसिंह मोरसीम और बद्रीनारायण गौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

रानीवाड़ा| नगरके भारतीय जनता पार्टी रानीवाड़ा के कार्यालय में प्रमुख वन्नेसिंह एवं उप प्रमुख गिरधर कंवर का स्वागत किया गया। सभा के दौरान जीवाराम चौधरी,जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन,वन्नेसिंह जिला प्रमुख,उप जिला प्रमुख गिरधर कंवर के रानीवाड़ा की जनता को संबोधित किया। स्वागत में जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल,पूर्व सरपंच भीखाराम चौधरी, मकनाराम चौधरी सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभीके...

चौड़ाईबढ़ाने के साथ करना होगा डायवर्ट : तालाबके पाल की घटती चौड़ाई को बढ़ाने के साथ बरसाती नाले को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ कैचमेंट एरिया में उगी झाडिय़ों को हटाने के साथ शहर में बहने वाले बरसाती पानी का डायवर्सन तालाब की ओर करना होगा। इसके लिए आमजन को सहयोग करते हुए प्रशासन के साथ मिलकर श्रमदान कर तालाब के जल संग्रहण को बढ़ाया जा सकता हैं।

केंद्रीयग्रामीण ...

इसदौरान शासन सचिव पंचायतीराज के राजीवसिंह ठाकुर, नरेगा आयुक्त प्रथम एमडी मीणा, आईईसी निदेशक नरेगा सीताराम मीणा एवं प्रशिक्षण सलाहकार सुरेश गुप्ता भी मौजूद थे। नरेगा सम्मेलन से दल के सदस्यों के भाग लेकर लौटने पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, एसीईओ देवाराम सुथार, परियोजना अधिकारी (वित्त एवं लेखा) ललित दवे, अधिशासी अभियंता हरिकिशन, अधिशासी अभियंता वासुदेव चारण एवं सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद व्यास आदि ने खुशी जताई है।

खातोंकी आधार सीडिंग पर दिया विशेष जोर : समारोहमें ग्रामीण विकास के केंद्रीय मंत्री वीरेंद्रसिंह चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, पेयजल एवं स्वच्छता केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव तथा पंचायत राज के केंद्रीय राज्य मंत्री निहालचंद ने मनरेगा में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम द्वारा कार्यों का निरीक्षण करने श्रमिकों का भुगतान जल्द से जल्द उनके खातों में करने के लिए खातों की आधार सीडिंग करने पर विशेष जोर दिया।

जालोरकी वक्ता ने बनाई विशेष पहचान : 10वेंमजीनरेगा सम्मेलन में भाग लेने वाले दल में आईईसी समन्वयक वोराराम जीनगर एवं सौ दिन पूर्ण जॉबकार्ड धारी भंवरानी ग्राम पंचायत की महिला श्रमिक कमला देवी तथा मडंगांव ग्राम पंचायत के श्रमिक सुरेशकुमार भील का चयन किया गया था। वहीं कमला देवी का वक्ता के रूप में भी चयन किया गया। इस दल ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के विभिन्न चरणों में भाग लेकर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।