पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन जागरूकता रैली जालोर दर्शन यात्रा 11 से

जन जागरूकता रैली जालोर दर्शन यात्रा 11 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोरमहोत्सव को जन महोत्सव बनाने के लिए एनसीसी के द्वारा 11 फरवरी से जन जागरूकता रैली एवं जालोर दर्शन यात्रा आयोजित होगी। कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव को जिले का जन महोत्सव बनाने के लिए एनसीसी की लगभग 400 किमी की जनजागरूकता रैली एवं जालोर दर्शन यात्रा 11 से 14 फरवरी तक जिले के समस्त उपखण्ड मुख्यालय के विभिन्न गांवों में जाएगी।

उन्होंने बताया कि जन जागरूकता रैली 11 फरवरी को सवेरे 9.30 बजे जालोर कलेक्ट्रेट से यात्रा प्रारंभ होकर बागरा,आकोली, बिबलसर, मांडोली, रामसीन, बूगांव, चान्दूर, पावटी, फैदाणी, गोलाणा होते हुए शाम 6.30 बजे जसवन्तपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार 12 फरवरी को सवेरे 9 बजे जसवंतपुरा से रवाना होकर दांतलावास, पूरण, पंसेरी, मालवाडा, रानीवाडा, सांकड, सरनाऊ, सांचौर, अरणाय, खारा, करडा होकर शाम 6.30 बजे भीनमाल पहुंचेगी जन जागरूकता रैली 13 फरवरी को सवेरे9 बजे भीनमाल से रवाना होकर जुंजाणी, सेवडी, नरसाणा, धुम्बडिया, बागोडा, सुराणा, पोषाणा, सियावट फांटा होते हुए शाम 6.30 बजे सायला पहुंचेगी वही 14 फरवरी को रैली सवेरे 9 बजे सायला से रवाना होकर रेवतडा, बाकरा, सरत, चुरा, सांथू, डूडसी प्याऊ, दी गांव, सियाणा, चांदणा, मेडा ऊपरला, चवरछा, ऊण, आहोर, गोदन, सांकरणा, लेटा होकर जालोर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि एनसीसी अधिकारी अम्बिका प्रसाद तिवारी एवं वचनाराम राठौड के नेतृत्व में भारतीय सेना के जवान सहित 10 सीनियर एनसीसी कैडेट्स जन जागरूकता रैली जालोर दर्शन यात्रा में भाग लेंगे। रैली में एनसीसी कैडेट्स जालोर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को जन जन तक पहुंचाने एवं जालोर के उभरते ग्रेनाइट उद्योग, परंपरागत खेसला उद्योग, चमड़े का जूती उद्योग एवं कृषि की दृष्टि से इसबगोल तथा कौड़ी के टमाटरों की खासियत से सुसज्जित जालोर दर्शन रथ से ग्रामीणों को रूबरू करवाने के साथ कार्यक्रम का पैम्पलेट भी बांटेंगे।

भीनमाल के लिए ऑडिशन 14 को

भीनमाल | राजस्थानपर्यटन विभाग, जालोर जिला प्रशासन, जालोर विकास समिति स्थानीय प्रशासन की ओर से आयोजित जालोर महोत्सव में मिस मिस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑडिशन 14 फरवरी को सांय 4 बजे स्थानीय राउमावि में होंगे। प्रभारी मीठालाल जांगिड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थानी, मारवाड़ी पारंपरिक वेशभूषा ही मान्य होगी। जांगिड़ ने बताया कि भीनमाल में प्रथम बार आयोजित होने वाली मिस मिस्टर भीनमाल प्रतियोगिता को लेकर युवक-युवतियों में खासा उत्साह नजर रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक 18 से 35 वर्ष के प्रतिभागी प्रतियोगिता प्रमुख व्याख्याता कानाराम पंवार माणकमल भंडारी के पास रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। मिस मिस्टर भीनमाल बनने पर पारितोषिक प्रदान किया जाएगा।

16 को होगा कवि सम्मेलन

जालोरमहोत्सव के दूसरे दिन 16 फरवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के जाने-माने कवि भाग लेंगे। कार्यक्रम प्रभारी दशरथ सोलंकी ने बताया कि सम्मेलन में वीर रस के वीर रस के हरिओम पंवार, गीतकार दिनेश सिंदल, हास्य कवि संपत सरल, योगेंद्र मेदगिल, धमचक मुल्तानी, गीतकार रमा सिंह, श्रंगार रस की अंजलि सराफ अजात शत्रु सहित राष्ट्रीय स्तर के कवि भाग लेंगे।

जालोर | जालोरविकास समिति, जिला प्रशासन पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले जालोर महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए सोमवार सुबह 10 बजे राबाउमावि शिवाजी नगर में ऑडिशन होंगे। कार्यक्रम प्रभारी परमानंद भट्ट ने बताया कि इस दौरान मिस्टर मिस जालोर, विवाहित वर्ग के एकल सामूहिक नृत्य का ऑडिशन होगा। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वो लोग भी ऑडिशन के दौरान आवेदन कर सकेंगे। कार्यक्रम प्रभारी भट्ट ने बताया कि 10 फरवरी को एकल गायन सीनियर जूनियर, समूह गान तथा लाफ्टर प्रतियोगिता, 11 फरवरी को समूह नृत्य सीनियर जूनियर तथा एकल नृत्य सीनियर जूनियर का ऑडिशन होगा।