- Hindi News
- भीनमाल में काढा शिविर का समापन 7000 लोगों ने पिया आयुर्वेदिक काढा
भीनमाल में काढा शिविर का समापन 7000 लोगों ने पिया आयुर्वेदिक काढा
स्थानीयराजकीय आयुर्वेदिक श्रेणी चिकित्सालय में आयोजित तीन दिवसीय आयुर्वेदिक काढा शिविर का समापन रविवार को जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. विक्रमादित्य सांदू और चिकित्सा अधिकारी हंसराज मीणा की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सांदू ने आयुर्वेदिक काढे के लाभों से अवगत करवाकर किसी भी बीमारी के लिए आयुर्वेदिक दवा का सहारा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक औषधियों से बना काढा स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों, श्वास, ज्वर, घुटनों का दर्द आदि रोगों से बचाव मुक्ति के लिए अधिक फायदेमंद होता है। डा. हंसराज मीना के कहा कि सिर दर्द, शरीर में दर्द, सर्दी लगना, बुखार गले में खराश स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण है।
उन्होंने इससे बचाव के लिए भीड़भाड वाले क्षेत्र में जाने, संक्रमित व्यक्ति से अलग रहने, छिकते-खासते वक्त रुमाल का उपयोग करने, पौष्टिक आहार लेने और नियमित योग व्यायाम करने की नसीहत दी। शिविर के दौरान शहर के कुल 7000 छात्रों लोगों को काढा पिलाया गया। शिविर में डा. मुकेश परमार, डा. जयप्रकाश गोयल मेलनर्स सामतीराम ने भी सेवाएं दी। इस अवसर पर रामनिवास, कनिष्ठ लिपिक कमलेश भट्ट, कानाराम, नेमीचंद उकाराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
सांचौरमें आज से पिलाया जाएगा काढ़ा
सांचौर | भारतविकास परिषद युवा शाखा सांचौर द्वारा शाह लक्ष्मीचंद भोमाजी देवड़ा के सौजन्य से निशुल्क आयुर्वेदिक काढा वितरण कार्यक्रम 9 10 फरवरी को बच्छराज धर्मचंद मेहता राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय पुराने पावर हाउस के पास रखा गया हैं। यह जानकारी युवा शाखा अध्यक्ष बंशीदास वैष्णव ने दी।